Canada Nazi Row: कनाडा में सियासी उथल-पुथल, संसद के स्पीकर ने दिया इस्तीफा

हाल ही में कनाडा ने खालिस्तान आतंकी निज्जर की हत्या को लेकर भारत पर सवाल उठाए थे। जिससे दोनों देशों के रिश्ते काफी ज्यादा बिगड़ गए। इसके अलावा पिछले काफी दिनों से वहां पर बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल मची हुई है। जिसके तहत मंगलवार को वहां की संसद के स्पीकर ने इस्तीफा दे दिया।

कनेडियन मीडिया के मुताबिक कनाडाई सदन के अध्यक्ष एंथोनी रोटा ने सार्वजनकि तौर पर इस्तीफे की घोषणा की है। हाल ही में उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी यूनिट के लिए काम करने वाले 98 साल के पूर्व सैनिक की तारीफ की थी। तब से वो वहां के लोगों के निशाने पर थे।

Canada

वहीं मीडिया से बात करते हुए एंथनी रोटा ने कहा कि ये सदन हममें से किसी से भी ऊपर है। इसलिए मुझे अध्यक्ष पद से हट जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि मेरी द्वारा नाजी सैनिक की तारीफ ने कनाडा के साथ दुनियाभर के यहूदी समुदाय को पीड़ा पहुंचाई है। मैं अपने कार्यों के लिए पूरी जिम्मेदारी स्वीकार करता हूं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक रोटा ने अभी इस्तीफे की घोषणा की है। वो आधिकारिक तौर पर बुधवार को अपना पद छोड़ेंगे। तब तक एक डिप्टी स्पीकर उनकी जिम्मेदारियों को संभालेंगे।

ऐसे समझें पूरा मामला
दरअसल यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की हाल ही में कनाडा के दौरे पर गए थे। वहां पर 22 सितंबर को उन्होंने कनाडा की संसद में भाषण दिया। इसके बाद सदन में ही दूसरे विश्व युद्ध में रूस के खिलाफ लड़ने वाले 98 साल के यारोस्लाव हुंका का सम्मान किया गया। स्पीकर ने उनकी जमकर तारीफ की।

सम्मान समारोह के दौरान कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो भी मौजूद थे। साथ ही स्पीकर की तारीफ के बाद सांसदों ने खड़े होकर हुंका का अभिवादन किया। उस दौरान सब कुछ सामान्य था, लेकिन कुछ ही घंटों में हुंका का पूरा इतिहास मीडिया के सामने आ गया।

पता चला कि जिस फौजी का सम्मान किया गया, वो हिटलर की फौज में थे। साथ ही नाजियों की ओर से उन्होंने लड़ाई लड़ी थी। इस पर स्पीकर ने तुरंत माफी मांगी, लेकिन जनता उनके इस्तीफे की मांग कर रही थी। वहीं सरकार की विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी पीएम ट्रूडो को इस घटना के लिए जिम्मेदार बताया। साथ ही उनसे माफी मांगने को कहा। हालांकि ट्रूडो के ऑफिस ये कहकर मामले से पल्ला झाड़ लिया कि रोटा ने इसकी जिम्मेदारी ले ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+