मिड-एयर प्लेन क्रैश में केरल के ट्रेनी पायलट की कनाडाई लेडी संग मौत, जानें कौन थे? एक चूक से अधूरा रह गया सपना
Canada Mid Air Plane Crash: प्लेन क्रैश के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कहीं पैसेंजर तो कहीं चार्टर्ड प्लेन हादसों का शिकार हो रहे हैं। फाइटर जेट भी इनसे अछूता नहीं है। ताजा मामला कनाडा के मैनिटोबा प्रांत में स्टाइनबाक के पास का है। यहां 8 जुलाई 2025 को दो प्रशिक्षण विमानों की मध्य-हवा में टक्कर में भारतीय छात्र पायलट श्रीहरि सुकेश (21) की मौत हो गई। इस दुखद हादसे में कनाडाई छात्र पायलट सवाना मे रॉयस (20) की भी जान चली गई।
टोरंटो स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने श्रीहरि के निधन पर गहरा शोक जताया और उनके परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। आइए जानते हैं इस हादसे की पूरी कहानी और श्रीहरि के बारे में...

Canada Mid Air Crash Reason: क्या हुआ था हादसा?
हादसा 8 जुलाई सुबह करीब 8:45 बजे मैनिटोबा के स्टाइनबाक साउथ एयरपोर्ट के पास हुआ, जो हार्व्स एयर पायलट ट्रेनिंग स्कूल के रनवे से मात्र 400 मीटर दूर था। दोनों पायलट-श्रीहरि सुकेश और सवाना मे रॉयस-सेसना सिंगल-इंजन विमानों में टेकऑफ और लैंडिंग का अभ्यास कर रहे थे। हार्व्स एयर के अध्यक्ष एडम पेनर के मुताबिक, दोनों पायलट एक ही समय पर लैंडिंग की कोशिश कर रहे थे, जिसके कारण उनके विमान कुछ सौ मीटर की दूरी पर टकरा गए।
विमानों में रेडियो सुविधा थी, लेकिन ऐसा लगता है कि दोनों पायलटों को एक-दूसरे की स्थिति का पता नहीं चला। टक्कर के बाद दोनों विमान जमीन पर गिरे और उनमें आग लग गई। रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) ने मौके पर पहुंचकर दोनों पायलटों को मृत घोषित किया। विमानों में कोई यात्री नहीं था।
Who Was Shrihari Sukesh: कौन थे श्रीहरि सुकेश?
- उम्र और निवास: 21 वर्ष, केरल के कोच्चि के त्रिपुनिथुरा (स्टैच्यू न्यू रोड) निवासी।
- परिवार: पिता सुकेश (सेंट्रल बैंक अधिकारी), माता दीपा (UST ग्लोबल कर्मचारी)।
- शिक्षा और करियर: श्रीहरि ने निजी पायलट लाइसेंस हासिल कर लिया था और हार्व्स एयर स्कूल में कमर्शियल पायलट सर्टिफिकेशन की ट्रेनिंग ले रहे थे।
- सपना: श्रीहरि का सपना पायलट बनना था। उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल में लियोनार्डो दा विंची का उदाहरण था, 'एक बार जब आपने उड़ान का स्वाद चख लिया, तो कुछ भी आपको रोक नहीं सकता।'
Who Was Savanna May Royes: कौन थी सवाना मे रॉयस
- उम्र और निवास: 20 वर्ष, कनाडाई छात्र पायलट सवाना मे रॉयस।
- परिवार: पिता सुकेश (सेंट्रल बैंक अधिकारी), माता दीपा (UST ग्लोबल कर्मचारी)।
- शिक्षा और करियर: श्रीहरि की क्लासमेट थी सवाना मे रॉयस।
- सपना: सवाना मे रॉयस अपने पिता के नक्शेकदम पर चलकर पायलट बनने का सपना देख रही थीं। उनके परिवार ने बयान जारी कर कहा, 'सवाना खुशी का प्रतीक थीं।'
भारतीय दूतावास का बयान
टोरंटो स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने X पर पोस्ट में कहा, 'गहरे दुख के साथ हम युवा भारतीय छात्र पायलट श्रीहरि सुकेश के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं, जिनकी मैनिटोबा के स्टाइनबाक के पास मिड-एयर टक्कर में मृत्यु हो गई। हम उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। हम परिवार, पायलट ट्रेनिंग स्कूल और स्थानीय पुलिस के संपर्क में हैं ताकि हर जरूरी सहायता दी जा सके।' दूतावास ने ओटावा स्थित भारतीय उच्चायोग, विदेश मंत्रालय और केरल के मुख्यमंत्री कार्यालय को भी सूचित किया है।
हार्व्स एयर स्कूल का रिकॉर्ड
1970 के दशक में स्थापित हार्व्स एयर पायलट ट्रेनिंग स्कूल हर साल करीब 400 छात्रों को प्रशिक्षित करता है, जिनमें कई विदेशी छात्र शामिल हैं। एडम पेनर ने कहा, 'हमारे स्कूल में सभी छात्र परिवार की तरह हैं, इसलिए यह नुकसान बहुत दुखद है।'
जांच शुरू, चश्मदीद ने क्या कहा?
ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ऑफ कनाडा (TSB) ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय निवासी नथानिएल प्लेट ने CBC को बताया, 'हमने सुबह तेज धमाका सुना।' मैंने पत्नी से कहा, 'यह प्लेन क्रैश है।' फिर काला धुआं उठता दिखा।
केरल में शोक, श्रीहरि को श्रद्धांजलि
श्रीहरि के निधन की खबर से केरल के त्रिपुनिथुरा में उनके परिवार और समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर लोग उनके जुनून और सपनों को याद कर रहे हैं। X पर एक यूजर ने लिखा, 'केरल का सितारा श्रीहरि सुकेश कनाडा के हादसे में चला गया। उनके सपनों को सलाम।'
हादसे से सबक
यह हादसा विमानन प्रशिक्षण में सुरक्षा प्रोटोकॉल की अहमियत को रेखांकित करता है। विशेषज्ञों का कहना है कि रेडियो संचार और रनवे पर बेहतर समन्वय से ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है। कनाडा में 1990 के बाद से यह दूसरा ऐसा मिड-एयर टक्कर का मामला है। श्रीहरि सुकेश और सवाना मे रॉयस के सपने भले ही अधूरे रह गए, लेकिन उनकी उड़ान की चाहत हमेशा प्रेरणा देती रहेगी।
ये भी पढ़ें- '500 फीट नीचे गए तो नहीं बच सकते', Jaguar Crash में शहीद लोकेंद्र के भाई ने बताई चूक की जड़, 9 नंबर बना अनलकी
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications