कनाडा ने जारी की नई ट्रैवल एडवाइजरी, भारत में अपने नागरिकों से कहा- सतर्क रहें और सावधानी बरतें
India Canada Row: कनाडा के झूठे आरोप के चलते भारत और कनाडा के बीच राजनायिक तनाव बहुत बढ़ चुका है। कनाडा प्रधानमंत्री जस्टिन टूडो के खालिस्तानी चरमपंथी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय ऐजेंटो की संभावित संलिप्तता का विस्फोटक आरोप लगाया जिसके बाद दोनों देशों के बीच ये तल्खियां बढ़ गई। वहीं अब कनाडा ने एक बार फिर भारत में अपने नागरिकों के लिए एक नई ट्रैवेल एडवाइजरी जारी की है।

कनाडा ने भारत में अपने नागरिकों को नई यात्रा संबधी एडवाइजरी जारी करते हुए उन्हें सतर्क रहने और सावधानी बरतने के लिए कहा है।
कनाडा ने हाल के घटनाक्रम को देखते हुए ये एडवाइजरी जारी की है। कनाडा सरकार ने रविवार को एक अपडेट में कहा सोशल मीडिया पर कनाडा के प्रति विरोध प्रदर्शन और कुछ नकारात्मक भावना का आह्वान किया गया है इसलिए भारत में मौजूद हमारे नागरिक कृपया सतर्क रहें और सावधानी बरतें।
ग्लोबल न्यूज की रिपोर्ट की माने तो कनाडा की ये नई एडवाइजरी इललिए जारी की है क्योंकि नई दिल्ली द्वारा कनाडा में रहने वाले भारतीय नागरिकों और छात्रों के लिए इसी तरह की सलाह जारी की थी और पिछले सप्ताह के अंत में वीजा सेवाओं को रोका था।
बता दें दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने क बाद भारत ने भी कनाडा में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की थी। इसके अलावा भारत ने बीते हफ्ते कनाडा में वीजा सेवाओं को निलंबित कर दिया था।
बता दें खालिस्तानी आतंकी चरमपंथी हरदीप सिंह निज्जर को भारत ने आतंकी घोषित किया था। जिसकी हत्या 18 जून को हुई थी। कनाडा के प्रधानमंत्री जास्टिन ने भारतीय एजेंटों की निज्जर की हत्या में संभावित संलिप्तता होने का आरोप लगाया था जिसके बाद दोनों देश के बीच तनाव बढ गया। भारत ने कनाडा के पीएम के ऐसे आरोपों को बेतुका और प्रेरित बताकर खारिज कर दिया था। कनाडा ने ओटावा में एक इंडियन ऑफीसर को निष्कासन किया था जिसके बदले में भारत ने भी एक कनाडा के राजनायिक को निष्काषित कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications