Canada: मरीज से बनाए अप्राकृतिक यौन संबंध, प्राइवेट पार्ट को किया... भारतीय मूल की डॉक्टर पर बड़ा एक्शन

Canada: भारतीय मूल की चिकित्सक सुमन खुलबे का डॉक्टर लाइसेंस कनाडा में रद्द कर दिया गया है। उन पर मरीजों का यौन शोषण करने और उनसे व्यक्तिगत संबंध और व्यावसायिक संबंध बनाने का आरोप सिद्ध हुआ है। इस मामले में खुलबे दोषी पाई गई हैं।

मरीजों से यौन और निजी संबंध

नेशनल पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, खुलबे ने एक पुरुष मरीज के साथ यौन संबंध और दो अन्य मरीजों के साथ अव्यवसायिक संबंध रखने की बात स्वीकार की। ट्रिब्यूनल पैनल ने पाया कि खुलबे अपने मरीजों को केवल मरीज के रूप में नहीं, बल्कि दोस्त, सामाजिक जीवनसाथी, खेल सहयोगी और व्यावसायिक पार्टनर के रूप में भी देखती थीं। इनमें से कुछ मामलों में उनके रिश्ते मरीजों से बहुत करीबी पाए गए।

Canada

जांच में क्या आया सामने?

ओंटारियो के फिजिशियन और सर्जन कॉलेज ने कहा कि चिकित्सक और मरीज के बीच यौन संबंध किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, चाहे वह आपसी सहमति से ही क्यों न हों। पैनल ने खुलबे के व्यवहार को पेशेवर मानदंडों के खिलाफ करार दिया।

विवाद और अपील की तैयारी

सुमन खुलबे ने इस फैसले को विवादित बताते हुए अपील करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा, "मेरे मामले के कई तथ्य सार्वजनिक सुनवाई में सामने नहीं आ सके। इस प्रक्रिया में मुझे और मेरे परिवार को भारी आर्थिक और व्यक्तिगत नुकसान झेलना पड़ा है।"

मरीजों के संगीन आरोप

• एक जिम ट्रेनर ने आरोप लगाया कि खुलबे ने डीप टिश्यू फिजिकल थेरेपी के दौरान उस पर यौन कृत्य किए। इस दौरान सुमन खुलबे ने मरीज के प्राइवेट पार्ट पर हाथ रखकर उसे सांस संबंधी व्यायाम करने के लिए कहा था। मरीज के मुताबिक वह प्रोकेन (एक प्रकार की नशीली दवा) के प्रभाव में था।
• खुल्बे पर लगे आरोपों में ओरल सेक्स, चुंबन और मैनुअल स्टिमुलेशन शामिल हैं।

• अन्य मरीजों ने भी आरोप लगाया कि खुलबे ने उन्हें प्रोकेन दिया और अपने प्यार का इज़हार किया।
• इसके अलावा उन्होंने कुछ मरीजों से दोस्ताना और व्यापारिक संबंधों की भी बात कबूली है।

प्रोकेन का इस्तेमाल

ट्रिब्यूनल के अनुसार, खुलबे अपने क्लिनिक में सामाजिक कार्यक्रम (संभवत: पार्टी) आयोजित करती थीं, जिनमें शराब और प्रोकेन (एक प्रकार की नशीली दवा) दिया जाता था। प्रोकेन का इस्तेमाल आम तौर पर एनेस्थीसिया और नर्व ब्लॉक्स के लिए किया जाता है, लेकिन खुलबे ने इसे "विटामिन इंजेक्शन" कहकर पेश किया और मज़ाक में इसे "कोकेन जैसा" बताया।

कौन हैं सुमन खुलबे?

सुमन खुलबे ने 2001 में फैमिली फिजिशियन के रूप में अपना करियर शुरू किया और कनाडा में निजी क्लिनिक चलाया। 2015 में वह एक जिम से जुड़ीं, जहां से उनके खिलाफ शिकायतें सामने आईं। 2018 में उन्होंने फैमिली प्रैक्टिस छोड़कर समग्र स्वास्थ्य सेवाओं वाली प्रैक्टिस शुरू की।

खुलबे की सफाई

खुलबे पहले इस मामले को "विच हंट" और जबरन वसूली की रणनीति करार दे चुकी हैं। उन्होंने कहा कि जिम ट्रेनर के साथ उनके करीबी रिश्ते थे और उसके बयान को उनके खिलाफ हथियार की तरह इस्तेमाल किया गया।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+