कनाडा में खालिस्तानियों ने फिर से हिन्दू मंदिर में की तोड़फोड़, दीवारों पर लिखा- ‘पंजाब इज नॉट इंडिया’
कनाडा में खालिस्तानियों ने एक बार फिर से एक हिन्दू मंदिर को निशाना बनाया है। ताजा मामला कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर का है जहां माता भामेश्वरी दुर्गा मंदिर में तोड़फोड़ किया गया है।
खालिस्तानी उपद्रवियों ने मंदिर की बाहरी दीवारों पर भारत विरोधी स्लोगन भी लिखा है। मंदिर की दीवारों पर 'मोदी इज टेररिस्ट' और 'पंजाब इज नॉट इंडिया' लिखा देखा जा सकता है।

इस घटना के बाद सरे रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) को घटना के बारे में सतर्क कर दिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। सरे की इस घटना से लगभग एक महीने पहले ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में एक और प्रमुख मंदिर में खालिस्तानी सदस्यों द्वारा तोड़फोड़ की गई थी।
12 अगस्त को, दो अज्ञात लोगों ने सरे में एक मंदिर को 'हिंदू विरोधी और भारत विरोधी' स्लोगन लिख दिया था। इस दौरान मंदिर के गेट पर खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के पोस्टर चिपकाए दिए गए थे।
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, जिस मंदिर पर हमला हुआ है वह माता भामेश्वरी दुर्गा मंदिर है। मंदिर प्रबंधन के एक सदस्य, रोहित के मुताबिक मंदिर की बाहरी दीवार पर लिखे स्लोगन को हटा दिया गया है।
कनाडा में हिंदू मंदिरों को निशाना बनाने और तोड़फोड़ की इस साल हुई यह चौथी घटना है। इससे पहले इसी साल 31 जनवरी को ही कनाडा के ब्रैम्पटन में एक मंदिर में तोड़फोड़ की गई थी। इसके बाद अप्रैल में भी कनाडा के ओंटारियो में एक और हिन्दू मंदिर को खालिस्तानी उपद्रवियों ने निशाना बनाया था।
आपको बता दें कि कनाडा में खालिस्तानी गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। 8 सितंबर को खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस ने वैंकूवर शहर में स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास को बंद करने की धमकी दी है।












Click it and Unblock the Notifications