दक्षिणी अमेरिका धुआं- धुआं, Canada Forest Fire के बाद सांस लेना हुआ दूभर, 2500 Flights हुईं लेट
कनाडा के जंगलों फैली आग और धुओं के कारण अब लोगों का सांस लेना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में कनाडा में स्वास्थ्य मंत्रालय कुछ अहम एडवायजरी जारी की है।

Canada Forest Fire: कनाडा के जंगलों में फैली आग के कारण धुंध बढ़ती जा रही है। जिसकी वजह से अमेरिका में 2,500 से अधिक उड़ानें लेट हुई हैं। कनाडा में जंगल की आग बुरी तरह फैल चुकी है। दक्षिणी अमेरिका में धुआं ही धुआं दिख रहा है। हालात ये हैं कि जंगल की आग के धुएं आसमान ढक गया है।
धुंध के धुएं ने दक्षिण की यात्रा की है और आसमान को ढक लिया है, जिसके परिणामस्वरूप कम दृश्यता के कारण पूर्वी तट पर हवाईअड्डे पर भारी देरी हुई है। न्यूयॉर्क में लागार्डिया हवाईअड्डे लगभग सभी फ्लाइट्स लेट हुईं। उड़ानों की औसत देरी की बात करें तो करीब 2 घंटे फ्लाइट्स देरी से पहुंची। जबकि नेवार्क हवाईअड्डे पर उड़ानें एक घंटे से अधिक देर तक रुकी रहीं।
फिलाडेल्फिया हवाईअड्डे पर फ्लाइट के लिए यात्रियों को 29 मिनट की देरी का सामना करना पड़ा। वहीं यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने बृहस्पतिवार (08 जून) दोपहर को न्यूयॉर्क शहर के हवाई अड्डों से और पूर्वी तट और मिडवेस्ट से फिलाडेल्फिया अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर जाने वाली सभी फ्लाइट्स की गति धीमी करनी पड़ी।
धुएं की धुंध इतनी बढ रही है कि लगातार एक्यूआई का स्तर खराब होता जा रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक एक दर्जन से अधिक अमेरिका राज्यों में इस आग का असर है। करीब 100 मिलियन से अधिक लोगों को खराब एयर क्वालिटी के कारण स्वास्थ्य जोखिम है। सांस लेने में दिक्कत या फिर खराब एक्यूआई के खतरे से बचने के लिए लोगों ने मॉस्क पहनना शुरू कर दिया है।
वहीं जंगल से निकले धुएं को लेकर मेडिकल एक्सपर्ट्स ने चेतावनी जारी की है। विशेषज्ञों ने कहा कि धुंध में सांस लेना खतरनाक है। इस धुआंयुक्त हवा में सांस लेना प्रतिदिन 22 सिगरेट पीने जितना हानिकारक हो सकता है। एक्सपर्ट्स ने बताया कि स्मॉग के नैनोपार्टिकल्स इतने छोटे होते हैं कि वे फेफड़ों और रक्तप्रवाह में प्रवेश कर सकते हैं। इसके साइड इफेक्ट की वजह से आंखों और गले में जलन के साथ सांस लेने में तकलीफ भी हो सकती है।
अमेरिका के इंडियाना, ओहियो सहित कई क्षेत्रों में बुधवार सुबह हल्की धुंध देखी गई थी। जबकि पेंसिल्वेनिया, वर्जीनिया और वाशिंगटन डीसी जैसे अन्य क्षेत्रों को धुएं के गुबार पूरी तरह दिख रहा है। दो दिन पहले यानी मंगलवार को न्यूयार्क की एक्यूआई दिल्ली से भी खराब हो गई थी।
इस हफ्ते बुधवार तक जारी IQAir रैंकिंग के मुताबकि, न्यूयॉर्क में सबसे अधिक वायु प्रदूषण था। PM2.5 का कंस्ट्रेशन चिंताजनक स्थिति में था, जो कि WHO की से निर्धारित मानक की तुलना में 61 गुना अधिक था। वहीं जंगल में आग के धुएं की वजह से डेट्रायट शहर भी अमेरिकी खराब एक्यूआई स्तर वाले टॉप पांच महानगरों में शामिल हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications