कनाडा के तटीय इलाकों में 6.7 की तीव्रता से लगे भूकंप के झटके
टोरंटो। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में 6.7 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, पार्ट हॉर्डी के साउथ वेस्ट से करीब 190 किमी दूर और 33 किमी गहराई में इस भूकंप का केंद्र था। फिलहाल, इस भूकंप से किसी भी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिल रही है।

कनाडा के तटीय इलाकों में सोमवार सुबह भूकंप के भयानक झटके महसूस किए जाने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। हालांकि, इस भूकंप से किसी कोई क्षति नहीं हुई है। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है।
बता दें कि आज सुबह भारत के हिमांचल प्रदेश में भी 3.0 की तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications