कनाडा में पुलिस की पोशाक में हमलावर ने की अंधाधुंध फायरिंग, 16 लोगों को मौत के घाट उतारा
ओट्टावा। कनाडा में रविवार को गोलीबारी की घटना सामने आई है, जानकारी के अनुसार इस गोलीबारी में 16 लोगों की जान चली गई है। यह घटना नोवा स्कॉटिया में हई है, जहां पर एक संदिग्ध ने लोगों पर गोली चलाना शुरू कर दिया, जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक लॉकडाउन के बावजूद रविवार को एक बंदूकधारी ने पुलिस के कपड़े पहनकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, इसमें 16 लोगों की मौत हो गई।

अधिकारियों के मुताबिक गोलीबारी की इस घटना को जिस व्यक्ति ने अंजाम दिया उसकी पहचान 51 साल के गैब्रिएल वॉर्टमैन के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक संदिग्ध हमलावर की भी मौत हो चुकी है। करीब 12 घंटे चले इस गोलीबारी की घटना में रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस कॉन्स्टेबल हेदी स्टीवेंसन की मौत हो गई है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इस घटना को भयानक बताया है। नोवा स्कोटिया के प्रीमियर स्टीफन मैकनील ने कहा कि यह हमारे प्रांत के इतिहास में सबसे घटिया हिंसक घटनाओं में से एक है। पुलिस ने बताया कि उन्हें शनिवार को इस घटना की जानकारी दी गई थी। पुलिस ने जो ट्वीट करके जो फोटो जारी की है उसके अनुसार हमलावर 51 वर्षीय गैब्रियल वॉटमैन है। वह कनाडा पुलिस का जवान नहीं है, लेकिन उसने पुलिस की पोशाक पहन रखी थी।












Click it and Unblock the Notifications