कनाडा में 24 प्रतिशत लोगों ने बच्चों का पेट भरने खुद खाना कम किया, ट्रूडो ने अमीर देश का क्या हाल कर डाला!
Canada News: भारत विरोध में पागल हो चुके जस्टिन ट्रूडो ने कनाडा का ऐसा हाल बना दिया है, कि देश के 24 प्रतिशत पैरेंट्स खुद कम खाना खा रहे हैं, ताकि उनके बच्चों का पेट भर सके। एक सर्वेक्षण रिपोर्ट में कहा गया है, कि चार में से एक, यानि 24 प्रतिशत माता-पिता कम खा रहे हैं, ताकि उनके बच्चे या परिवार के सदस्य खा सकें।
रिपोर्ट के मुताबिक, कोविड-19 महामारी के कारण जीवन-यापन की लागत में भारी वृद्धि हुई है, जिससे देश में खाना पीना काफी महंगा हो गया है और जस्टिन ट्रूडो की सरकार, देश में खाने पीने की लागत को कंट्रोल करने में बुरी तरह से नाकाम रहे हैं।

कनाडा में खाने-पीने की लागत में उछाल
द साल्वेशन आर्मी की 'एनुअल कैनेडियन पॉवर्टी एंड सोशियोइकोनॉमिक एनालिसिस 2024' रिपोर्ट के मुताबिक, कनाडा में माता-पिता असंख्य चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, खासकर भोजन से संबंधित चुनौतियों ने उन्हें काफी परेशान कर रखा है। हालांकि, इसने कहा कि ऐसे संकेत हैं कि कनाडाई अपनी परिस्थितियों के बारे में बेहतर महसूस कर रहे हैं।
6 से 12 सितंबर के बीच किए गये इस रिपोर्ट में कहा गया है, कि कनाडा में 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों वाले 60 लाख परिवार हैं। रिपोर्ट में कहा गया है, कि अपने भोजन के विकल्पों से समझौता करने वाले माता-पिता को भोजन से संबंधित अन्य गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
कनाडा में जीवन-यापन की लागत के संकट के कारण जस्टिन ट्रूडो के नेतृत्व वाली सरकार ने गुरुवार को कई वस्तुओं पर संघीय बिक्री टैक्स को अस्थायी रूप से हटा दिया है और बढ़ती लागतों से जूझ रहे लाखों कनाडाई लोगों को चेक भेजे हैं। ट्रूडो से मतदाताओं के नाखुश होने के कारण, ये उपाय इस पतझड़ और अगले अक्टूबर के बीच होने वाले चुनाव से पहले किए गए हैं।
जीवन-यापन की लागत में भारी इजाफा
रिपोर्ट में विस्तार से उन अभिभावकों का अनुपात दिखाया गया है, जो कहते हैं कि वे कम खाते हैं ताकि उनके बच्चे खा सकें, और जो अन्य खाद्य सुरक्षा चुनौतियों का भी सामना करते हैं। इसमें कहा गया है, कि जो अभिभावक कहते हैं कि वे कम खाते हैं, उन्हें रोजमर्रा की अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है।
रिपोर्ट में आगे कहा गया है, कि कम से कम 90 प्रतिशत अभिभावक अन्य बिलों का भुगतान करने के लिए किराने का बिल कम करते हैं या महीने के लिए अपने पैसे बचा लेते हैं। इसमें कहा गया है, कि कम से कम 86 प्रतिशत अभिभावक कम पौष्टिक भोजन खरीदते हैं, क्योंकि यह सस्ता होता है और 84 प्रतिशत अभिभावक कम से कम एक तरह का भोजन छोड़ देते हैं या उसका आकार कम कर देते हैं, क्योंकि वे किराने का सामान खरीदने के लिए ज्यादा भुगतान करने में असमर्थ होते हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है, कि वित्तीय बाधाओं के कारण अभिभावकों के बिल भुगतान न करने की संभावना ज्यादा होती है, जिसके परिणामस्वरूप सेवा बाधित होने का अधिक जोखिम होता है।
संकट से निपटने के लिए कनाडा क्या कर रहा है?
देश में संसदीय चुनाव के नजदीक आने के साथ ही ट्रूडो की सरकार ने संघीय बिक्री टैक्स को अस्थायी रूप से हटाने की योजना की घोषणा की है। टोरंटो में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, "हमारी सरकार चेकआउट के समय कीमतें तय नहीं कर सकती, लेकिन हम लोगों की जेब में ज्यादा पैसे डाल सकते हैं।"
योजना के तहत, 2023 में काम करने वाले और 150,000 कनाडाई डॉलर (USD 107,440) तक कमाने वाले कनाडाई लोगों को 250 कनाडाई डॉलर का चेक मिलेगा। ट्रूडो ने कहा, कि इतनी ज्यादा कमाई करने वाले लोग भी अपना गुजारा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
अनुमान है कि 18.7 मिलियन कनाडाई लोगों को एकमुश्त चेक मिलेगा। संघीय माल और सेवा कर (GST) छूट 14 दिसंबर से शुरू होगी और 15 फरवरी को समाप्त होगी।
सरकार ने कहा है, कि टैक्स छूट कई वस्तुओं पर लागू होगी, जिसमें बच्चों के कपड़े और जूते, खिलौने, डायपर, रेस्तरां में खाना, बीयर और वाइन शामिल हैं। यह क्रिसमस ट्री, कई तरह के स्नैक फूड और पेय पदार्थों के साथ-साथ वीडियो गेम कंसोल पर भी लागू होता है।












Click it and Unblock the Notifications