Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दुनिया का सबसे महंगा दुर्लभ ऊंट! इसकी कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

दुबई, 28 मार्च: इस्लाम का सबसे बड़ा और पवित्र महीने रमजान की शुरुआत से पहले सऊदी अरब में ऊंटों की खरीद-फरोख्त शुरू हो गई है। दरअसल मीडिल ईस्ट में रमजान के महीने में ऊंट लाखों की कीमत में बिकते हैं। इस साल रमजान से पहले सऊदी अरब में एक ऊंट अपनी कीमत के चलते सुर्खियों में है। इस ऊंट को सऊदी अरब का अब तक का सबसे महंगा ऊंट बताया जा रहा है। इसको 7 मिलियन सऊदी रियाल यानि करीब 14.20 करोड़ में बेचा गया है।

ऊंट की शुरुआती बोली करीब 5 करोड़ रुपए रखी गई थी

ऊंट की शुरुआती बोली करीब 5 करोड़ रुपए रखी गई थी

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सऊदी अरब के सबसे महंगे ऊंटों में से एक ऊंट को सार्वजनिक नीलामी के लिए रखा गया है। इस नीलामी प्रक्रिया का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें पारंपरिक पोशाक पहने लोग इकट्ठा हुए हैं। इसमें ऊंट को लेकर बोली लगाई जा रही है। ऊंट की शुरुआती बोली 5 मिलियन सऊदी रियाल यानी करीब 10 करोड़ 16 लाख रुपये रखी गई थी।

ऊंट खरीदने की मची होड़

जब नीलामी प्रक्रिया शुरु हुई तो इस ऊंट को खरीदने की होड़ लग गई। इस को चाहने के लिए लोग पैसे को पानी की तरह बहाने लगे। पांच मिलियन से शुरू हुई ये बोली आखिरकार 7 मिलियन यानि 14 करोड़ के ऊपर जाकर रुकी। हालांकि, इतनी ऊंची बोली लगाकर ऊंट खरीदने वाले शख्स का खुलासा नहीं किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऊंट को एक धातु के बाड़े में रखा गया है।

क्यों खास है ये ऊंट

क्यों खास है ये ऊंट

14 करोड़ रुपए से अधिक कीमत में बिका ये ऊंट बेहद ही दुर्लभ किस्म का बताया जा रहा है। उसकी अलग सुंदरता और अनुठेपन के लिए यह ऊंट विख्यात है। इस प्रजाति के ऊंट बेहद कम देखने को मिलते हैं। इसी वजह से यह इतना महंगा भी है। सऊदी अरब किंगडम सालाना किंग अब्दुल अज़ीज़ कैमल फेस्टिवल की मेजबानी करता है, जो दुनिया का सबसे बड़ा पेजेंट है। कैमल क्लब की तरफ से आयोजित किए जाने वाले इस फेस्टिवल का उद्देश्य सऊदी अरब, खाड़ी देशों और इस्लामी संस्कृति में ऊंट के विरासत को मजबूत करना और इसे बढ़ावा देना है।

ऊंट सऊदी की विरासत का हिस्सा है

ऊंट सऊदी की विरासत का हिस्सा है

ऊंट सऊदी अरब की विरासत से जुड़ा एक महत्वपूर्ण जानवर है। रेगिस्तान का जहाज कहा जाने वाला ऊंट अरब के लोगों की जीवन रेखा है। वही रमजान में ऊंट का काफी महत्व होता है। रमजान के अंत में ऊंट की बलि दी जाती है। हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि, ये दुलर्भ ऊंट बलि के लिए खरीदा गया था या फिर किसी ने इसे पालने और सवारी के लिए खरीदा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+