कैम्ब्रिज अनालिटका ने बंद किया काम-काज, खुद को किया दिवालिया घोषित

नई दिल्ली। फेसबुक के डेटा लीक का भांडा फोड़ करने वाली ब्रिटिश कंपनी कैम्ब्रिज अनालिटिका ने अपना कामकाज तत्काल स्वरूप से बंद करने का फैसला लिया है। कंपनी की ओर से इस बात का ऐलान किया गया है कि वह अपना कामकाज तत्काल प्रभाव से बंद कर रही है। कंपनी ने ब्रिटेन और अमेरिका में खुद को दिवालिया घोषित करने के लिए आवेदन करने का भी ऐलान कर दिया है।

cambridge analytica

ट्रंप के लिए किया था प्रचार

कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हमने यह तय किया है कि अब व्यवसाय में बने रहने की कोई भी संभावना नहीं हैं। आपको बता दें कि कंपनी पर फेसबुक के यूजर्स के करोड़ों डेटा का दुरुपयोग करने का आरोप लगा था, जिसके बाद यह कंपनी सुर्खियों में आई थी। कैम्ब्रिज अनालिटिका अमेरिका की एक बहुत ही बड़ी डेटा अनालिसिस कंपनी है। यह उस वक्त चर्चा में आई थी जब इसने अमेरिका के राष्ट्रपति के चुनाव के दौरान डोनाल्ड ट्रंप के लिए प्रचार किया था।

कई देशों में ऑफिस

आपको बता दें कि 2016 में डोनाल्ड ट्रंप में बंपर जीत मिली थी, जिसके बाद उन्हें हिलेरी क्लिंटन को हराकर चुनाव जीता और अमेरिका के राष्ट्रपति बने थे। ट्रंप की इस जीत के पीछे कैम्ब्रिज अनालिटिका का बहुत बड़ा हाथ माना जाता है। यह कंपनी राजनीतिक, कॉर्पोरेट कंपनियों को अनुसंधान से लेकर लक्ष्य आधारित डेटा की सुविधाएं मुहैया कराती थी। इस कंपनी का ऑफिस कई जगहों पर जिसमें मुख्य रूप से न्यूयॉर्क, वॉशिंगटन, लंदन, ब्राजील, मलेशिया आदि शामिल हैं।

2016 में हुआ था बड़ा खुलासा

कैम्ब्रिज अनालिटिका के संस्थापक क्रिस्टोफर वाइली ने 2016 में इसके काम करने के तौर तरीकों के बारे में खुलासा किया था। यहां गौर करने वाली बात यह है कि उन्होंने 2014 में ही कंपनी को अलविदा कह दिया था। वाईली ने ही इस बात का खुलासा किया था कि 5 करोड़ फेसबुक यूजर्स की निजी जानकारी अवैध तरीके से फेसबुक कैम्ब्रिज अनालिटिका के पास है। इमसे यूजर्स को क्या पसंद है, क्या नहीं पसंद है आदि भी शामिल है, जिसके माध्यम से उन्हें वोट देने के लिए मैन्युपुलेट किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+