कॉल सेंटर स्‍कैम: दोषी भारतीय नागरिक सिंगापुर से अमेरिका प्रत्‍यर्पित, अमेरिकी नागरिकों को लगाया था चूना

न्यूयॉर्क। करोड़ोंं डॉलर वाले कॉल सेंटर घोटाले में शामिल एक भारतीय व्‍यक्ति को सिंगापुर से अमेरिका प्रत्‍यर्पित किया गया है। अब इस व्‍यक्ति की पेशी ह्यूस्टन की फेडरल कोर्ट में होगी। इस व्‍यक्ति का नाम हितेश मधुभाई पटेल और 42 वर्षीय पटेल अहमदाबाद के रहने वाले हैं। पटेल पर को अमेरिकी लोगों को कॉल सेंटर के जरिए ठगने का आरोप है। अमेरिकी न्याय विभाग के सहायक अटॉर्नी जनरल ब्रायन बेंक्जकोवस्की ने कहा कि पटेल एक कॉल सेंटर चलाता था। इस कॉल सेंटर के जरिए बड़े पैमाने पर अमेरिकी नागरिकों को चपत लगाई गई।

call-centre.jpg

पिछले वर्ष जारी हुआ वारेंट

अमेरिकी न्‍याय विभाग की ओर से कहा गया कि सिंगापुर अथॉरिटीज ने पटेल को अम‍ेरिका के अनुरोध पर गिरफ्तार किया था। पिछले वर्ष सितंबर में उसके खिलाफ अरेस्‍ट वॉरंट जारी किया गया था। पटेल भारत से भागकर सिंगापुर गया था। सिंगापुर के कानून मंत्रालय की ओर से 25 मार्च 2019 को पटेल के खिलाफ अरेस्‍ट वॉरेंट जारी किया गया था। पटेल एचग्‍लोबल कॉल सेंटर चलाता था। यह कॉलसेंटर अहमदाबाद में स्थित कई सेंटर्स से जुड़ा हुआ था। डाटा ब्रोकर्स और दूसरे जरियों से हासिल जानकारी के बाद पीड़‍ितों को यह बताने की कोशिश की जाती थी कि वह इंटरनल रेवेन्‍यू सर्विस (आईआरएस) या यूएस सिटीजनशिप एंड इमीग्रेशन सर्विसेज से आते हैं। स्‍पेशल एजेंट इन चार्ज डेविड ग्रीन ने कहा है कि विदेशों में बैठे ऐसे मालिक, मैनेजर्स और कर्मी हरगिज नहीं बच सकते हैं जो अमेरिकी नागरिकों को धोखाधड़ी में फंसाते हैं। उन्‍होंने कहा कि अमेरिकी अथॉरिटीज अंतरराष्‍ट्रीय पार्टनर्स के साथ मिलकर इन धोखेबाजों को पहचानने के लिए काम करती रहेंगी, उन्‍हें पकड़ा जाएगा और साथ ही उनके अपराध की सख्‍त सजा भी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें-लोकसभा चुनावों से जुड़ी हर नई खबर पढ़नें के लिए क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+