अमेरिका: कैलिफोर्निया में लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग, 10 लोग जख्मी
कैलिफोर्निया। अमेरिका का कैलिफोर्निया एक बार फिर गोलीबारी का शिकार हुआ है। कैलिफोर्निया के सैन बेर्नार्डिनो में रविवार रात को हुई गोलीबारी में 10 लोगों को गोली लगी है, जिसमें से 3 गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। पुलिस ने कहा कि कॉमन एरिया में कुछ लोग डाइस खेल रहे थे, तभी वहां अचानक गोलीबारी का आवाज सुनाई दी। सैन बर्नार्डो के प्रवक्ता कैप्टन रिचर्ड लॉहेड ने कहा कि रात करीब 10.45 कुछ लोगों ने अचानक फायरिंग कर दी।
पुलिस ने कहा कि वीकेंड पर लोगों को निशाना बनाया गया है। लोग जब कॉमन एरिया में इकट्ठा होकर गेम खेल रहे थे और इंज्वॉय कर रहे थे, तभी कुछ हमलावरों ने गोलीबारी शुरू कर दी। गोलीबारी के दौरान अफरा-तफरा मच गई। कुल 10 लोगों को इस दर्दनाक फायरिंग का शिकार हुए हैं, जिनकों नजदीकी हॉस्पिटल में पहुंचाया गया है। इनमें से तीन लोगों की हालात गंभीर बताई जा रही है।
हमलावर कई राइफल हैंडगन लेकर आए थे। हालांकि, अभी तक इस हमले की वजह पता नहीं चल पाया है और ना ही पुलिस ने इसे किसी आतंकी घटना से जोड़ा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने 30 से ज्यादा बार फायरिंग की। बता दें कि पिछले माह अमेरका के फ्लोरिडा में भी गोलीबारी हुई थी, जिसमें कई लोग जख्मी हो गए थे।
यह भी पढ़ें: अमेरिका की तरफ से रुकी मदद के बाद बोला पाकिस्तान, हमारे पैसे वापस दें डोनाल्ड ट्रंप