कैलिफोर्निया के गुरुद्वारे में शूटऑउट, सिख समुदाय के लोगों के बीच गोलीबारी, एक शूटर है भारतीय
जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें खालिस्तानियों का झंडा भी देखा जा रहा है। हालांकि, अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है, कि नगर किर्तन में खालिस्तानियों का झंडा क्या कर रहा था?

Shootout at California Gurudwara: अमेरिका के कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो काउंटी के एक गुरुद्वारे में सोमवार को शूटऑउट हुआ है और दो लोगों को गोली मार दी गई है। दोनों पीड़ितों की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, शेरिफ के कार्यालय ने कहा है, कि गोलीबारी दोपहर करीब ढाई बजे (स्थानीय समयानुसार) हुई है। ब्रैडशॉ रोड के 7600 ब्लॉक पर स्थित गुरुद्वारा सैक्रामेंटो सिख सोसाइटी मंदिर में ये गोलीबारी की गई है। यह क्षेत्र हाइवे 99 से लगभग पांच मील पूर्व में गेरबर रोड के पास है।
गुरुद्वारे में गोलीबारी
वहीं, सैक्रामेंटो काउंटी शेरिफ के कार्यालय ने कहा है, कि शूटिंग हेट क्राइम से संबंधित नहीं है और ये गोलीबारी उन दो लोगों के बीच की गई है, जो पहले से ही एक दूसरे को जानते थे। रिपोर्ट के मुताबिक, पहले दोनों युवकों के बीच मारपीट शुरू हुई थी और फिर मामला इतना बढ़ गया, कि घटना गोलीबारी में बदल गई। सैक्रामेंटो काउंटी शेरिफ कार्यालय के प्रवक्ता अमर गांधी ने कहा, कि संदिग्धों में से एक भारतीय शख्स है, जबकि एक अन्य संदिग्ध शूटर अभी अस्पताल में है, जिसकी जानकारी जुटाई जा रही है। अमर गांधी ने कहास कि तीन लोग इस घटना में शामिल थे और मारपीट के बाद आपस में फायरिंग शुरू हो गई। उन्होंने कहा, कि "दूसरा संदिग्ध" नीचे था, जब पहले "संदिग्ध" ने दूसरे संदिग्ध के दोस्त को गोली मार दी। उसके बाद दूसरे संदिग्ध ने भागने के दौरान पहले संदिग्ध को गोली मार दिया। गांधी ने कहा, कि "झगड़े में शामिल सभी लोग एक-दूसरे को जानते थे।"
Recommended Video

कीर्तन समारोह के दौरान शूटऑउट
सैक्रामेंटो काउंटी परिवहन विभाग के मुताबक, सैक्रामेंटो सिख सोसाइटी एक नगर कीर्तन परेड का आयोजन किया था, जिसकी वजह से रविवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक क्षेत्र में सड़कें बंद थीं। सैक्रामेंटो सिटी काउंसिल की सदस्य लिसा कपलान ने कहा, कि वह दिन में पहले ब्रैडशॉ गुरुद्वारे में पहले नगर कीर्तन के समारोह में शामिल हुईं थीं। कापलान ने ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा, कि "मैं यह जानकर निराश हूं, कि गोलीबारी हुई है और कई लोग घायल हुए हैं।" उन्होंने कहा, कि "यह मेरे दिल को तोड़ता है कि हिंसा ने एक उत्सव के अवसर को नष्ट कर दिया है। मेरी प्रार्थना उन घायलों के साथ है, वे पूरी तरह से स्वस्थ हों । हमें प्रार्थना से कुछ ज्यादा करना चाहिए और सड़कों से बंदूकें हटानी चाहिए, क्योंकि हर उत्सव अहिंसा का उत्सव होता है"। अधिकारी अभी भी दूसरे संदिग्ध शूटर की तलाश कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications