Miss World बनाने के लिए होता है लड़कियों पर टॉर्चर, काट दी जाती है आंत, सिल दी जाती है जीभ

Recommended Video

    Miss World बनाने के लिए इस देश में जीभ पर सिल दी जाती है Plastic । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। भारत की मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतकर दुनियाभर में भारत की खूबसूरती का लोहा फिर से मनवा दिया। 17 साल पहले जो काम प्रियंका चोपड़ा ने किया उसे एक बार फिर से दोहराकर मानुषी ने देश का नाम रौशन कर दिया। अपनी खूबसूरती और समझदारी के दम पर मानुषी ने विश्व सुंदरी का खिताब जीता। इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की। अपने खाने-पीने से लेकर वर्कआउट और स्टडी सबके बीच बैलेंस बनाया। मानुषी से पहले देश की 6 बेटियों ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता है।

     Butt implants, waists crushed, intestines remove, Inside the extreme Venezuelan 'beauty factories' where girls go to shocking lengths to become Miss World

    जहां विश्व सुंदरी का खिताब लड़की अपनी सुंदरता और समझदारी से जीतती है, लेकिन कई देश ऐसे भी है जो इस खिताब को पाने के लिए लड़कियों पर अत्याचार करते हैं। बचपन से ही उन्हें मिस वर्ल्ड, मिस यूनिवर्स और मिस अर्थ के लिए तैयार किया जाता है। इस दौरान उन्हें पीड़ा और असीम दर्द से गुजरना पड़ता है। आइए आपको ऐसे ही एक देश के बारे में बताते हैं, जहां विश्व सुंदरी के खिताब के लिए लड़कियों को टॉर्चर किया जाता है।

     वेनेजुएला में विश्व सुंदरी का खिताब पाने की होड़

    वेनेजुएला में विश्व सुंदरी का खिताब पाने की होड़

    इस देश ने अब तक 6 मिस वर्ल्ड, 7 मिस यूनिवर्स, 7 मिस इंटरनेशनल के साथ-साथ 2 मिस अर्थ का खिताब जीत लिया है। इतने सारे खिताब जीतने के बावजूद भी वेनेजुएला की भूख नहीं मिटी है। आर्थिक संकट से गुजर रहा ये देश अपने फैशन सेंस और खूबसूरती की वजह से दुनियाभर में जाना जाता है।

     रिपोर्ट से खुले राज

    रिपोर्ट से खुले राज

    वेनेजुएला में लड़कियों को विश्व सुंदरी बनाने के लिए बचपन से ही तैयार किया जाता है। ब्यूटी क्वीन बनाने के लिए उनपर दबाव डाला जाता है। इसके लिए उन्हें काफी दर्द और पीड़ा सहनी पड़ती है। उन पर जुल्म किया जाता है, ताकि वो ब्यूटी कांटेस्ट के लिए तैयार हो सके। इसके लिए सब से आसान जरिया बनते हैं गरीब परिवारों की लड़कियां। गरीब परिवार की लड़कियों को ब्यूट कॉटेस्ट के लिए तैयार करने के लिए फैशन इंडस्ट्री के लोग और कंपनियां उन के मां-बाप को समझाते हैं कि आगे जाकर लड़की की जिंदगी बन जाएगी।

     स्लिम बनाने के लिए जुल्म

    स्लिम बनाने के लिए जुल्म

    सुंदरता का खिताब हासिल करने के लिए वेनेजुएला की लड़कियों को जुल्म से गुजरना पड़ता है। 4 साल की बच्चियों को फैशन स्कूल में भेजा जाता है। लड़कियों की सर्जरी करवाई जाती है। उनका बट इंजेक्शन, स्लिम बॉडी के लिए इंजेक्शन लगाए जाते हैं। भूख न लगे इसके लिए उनके जीभ पर प्लास्टिक सिल दी जाती है।

     काट देते हैं पेट की आंत

    काट देते हैं पेट की आंत

    लड़कियों को भूख न लगे इसके लिए उनके पेट की आंत तक काट दी जाती है, ताकि उन्हें ज्यादा भूख न लगे और वो स्लिम बनी रहे। इस इंडस्ट्री से जुड़े लोग 12 साल की लड़की का भी बट इम्प्लांट करने से पीछे नहीं हटते हैं। लड़कियों को इन प्रतियोगिताओं को जीतने के लिए मजबूर किया जाता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+