बुर्का पहने सड़क पर जा रही थी महिला, शख्स ने पीछे से आकर दबोचा, सीसीटीवी में कैद

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक बुर्का पहने महिला को एक अज्ञात व्यक्ति ने परेशान किया। हैरानी कि बात ये है कि यह घटना दिन में हुई है। इस घटना का एक वीडियो जो वायरल हो गया है।

इस्लामाबाद, 19 जुलाईः पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक बुर्का पहने महिला को एक अज्ञात व्यक्ति ने परेशान किया। हैरानी कि बात ये है कि यह घटना दिन में हुई है। इस घटना का एक वीडियो जो वायरल हो गया है। इसमें दिख रहा है कि महिला रास्ते पर जा रही है तभी पीछे से कोई शख्स आकर महिला के साथ गलत हरकत करता है।

इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

जियो टीवी के मुताबिक वीडियो इंटरनेट पर बेहद वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि महिला इस्लामाबाद में एक सड़क पर चल रही थी। जियो टीवी के अनुसार, घटना दिन के समय हुई जिसमें बुर्का में ढकी एक महिला को एक सड़क पर चलते हुए देखा जा सकता है, जब एक अज्ञात व्यक्ति आता है और उसे पीछे से दबोच लेता है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस कर रही मामले की जांच

इस वीडियो में महिला खुद को पुरुष से दूर करने के लिए संघर्ष करते नजर आ सकती है। इसके बाद पुरुष को उसे परेशान करने के बाद उसे भागते हुए देखा जा सकता है। वरिष्ठ पत्रकार हामिद मीर ने वीडियो पोस्ट करने वाले एक ट्वीट के जवाब में कहा कि यह घटना सभी पुरुषों के लिए एक चुनौती है कि वे अपराधी को ढूंढे, उसे सजा दें और उसे दूसरों के लिए सबक बनाएं। इस्लामाबाद पुलिस ने इसके बाद एक ट्वीट करते हुए कहा कि पुलिस इस मामले पर काम कर रही है और संबंधित एसएचओ संपर्क में है।

पाकिस्तानी में छेड़खानी आम

पाकिस्तानी में छेड़खानी आम

पाकिस्तान में सड़कों पर छेड़खानी की घटना कोई नयी बात नहीं है। इससे पहले मई 2022 में इस्लामाबाद के आज़ाद चौक मेट्रो स्टेशन पर कई पुरुषों द्वारा एक महिला को परेशान करने, हमला करने और छेड़छाड़ करने का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें महिला के तुर्की से होने का दावा किया गया था। इसके अलावा पिछले साल, एक वीडियो सामने आया था जिसमें पाकिस्तान में एक टिकटॉकर ने आरोप लगाया था कि 14 अगस्त को देश के स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सैकड़ों लोगों ने उसे पीटा और हवा में फेंक दिया। लड़की ने कहा कि ग्रेटर इकबाल पार्क में सैकड़ों पुरुषों ने उसके साथ मारपीट की, कपड़े फाड़े और उसे हवा में फेंक दिया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

70 फीसदी महिलाओं का उत्पीड़न

70 फीसदी महिलाओं का उत्पीड़न

पाकिस्तानी अखबार की एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान में 70 प्रतिशत से अधिक महिलाएं कार्यस्थल पर उत्पीड़न की शिकार हैं। महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करने वाले एक गैर सरकारी संगठन, व्हाइट रिबन पाकिस्तान द्वारा एकत्र किए गए डेटा से पता चलता है कि 2004 और 2016 के बीच 4,734 महिलाओं ने यौन हिंसा का सामना किया। जब बात महिलाओं की सुरक्षा की आती है तो पाकिस्तान ने हमेशा एक धूमिल और डरावनी तस्वीर पेश की है। ह्यूमन राइट्स वॉच (एचआरडब्ल्यू) की वार्षिक विश्व रिपोर्ट 2022 के अनुसार, पाकिस्तान महिलाओं और बच्चों के खिलाफ व्यापक अधिकारों के हनन के आरोपों के केंद्र में रहा है।

हर साल ऑनर किलिंग में हजार लड़कियों की मौत

हर साल ऑनर किलिंग में हजार लड़कियों की मौत

जॉर्ज टाउन विश्वविद्यालय द्वारा संकलित वैश्विक महिला, शांति और सुरक्षा सूचकांक में पाकिस्तान 170 देशों में से 167वें स्थान पर है। वहीं, मानवाधिकार कार्यकर्ता द्वारा बनाई गई एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान में ऑनर किलिंग में हर साल लगभग 1,000 महिलाओं की मौत हो जाती है। इस बीच, हाल ही में पुलिस की एक रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब प्रांत में पिछले पांच वर्षों में लगभग 41,000 महिलाओं के लापता होने की सूचना मिली है, जिनमें से 3,571 अब तक बरामद नहीं हुई हैं।

श्रीलंका का सबसे बड़ा मददगार बना भारत, चीन ने मुंह फेरा, जापान ने बनाया ये बहाना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+