Video: शाहरुख खान के जन्मदिन को बुर्ज खलीफा ने बनाया बेहद खास

Recommended Video

    Shahrukh Khan की शान में सजा बुर्ज खलीफा,Dubai से मिली special Birthday Wish,Watch Special Video

    नई दिल्ली। बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले सुपरस्टार शाहरुख खान का 2 नवंबर को जन्मदिन था। इस दौरान दुनियाभर में उनके प्रशंसकों ने जन्मदिन की बधाई दी। लेकिन दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा ने शाहरुख खान के जन्मदिन को बेहद खास बना दिया है। शाहरुख के जन्मदिन के मौके पर दुबई स्थित बुर्ज खलीफा की बिल्डिंग रोशनी से नहा उठी। बिल्डिंग पर शाहरुख खान का नाम दिखने लगा। जिसके बाद वहां मौजूद बड़ी संख्या में लोग इसका वीडियो बनाने लगे।

    जबरदस्त लाइटिंग

    जबरदस्त लाइटिंग

    शाहरुख खान के 54वें जन्मदिन के मौके पर बुर्ज खलीफा की बिल्डिंग पर काफी रोमांचक अंदाज में शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी गई। आस पास के पूरे इलाजे में जबरदस्त लाइट शो होने लगा और शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई बुर्ज खलीफा की बिल्डिंग पर लिखकर दी गई। इस नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे। खुद शाहरुख खान ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। जिसमे देखा जा सकता है कि बिल्डिंग पर लिखा है कि बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई।

    शाहरुख ने कहा शुक्रिया

    शाहरुख ने कहा शुक्रिया

    इस वीडियो को साझा करते हुए शाहरुख खान ने लिखा कि मेरे भाई मोहम्मद अलब्बार और एम्मार दुबई, बुर्ज खलीफा, मुझे इतना रोशन करने के लिए बहुत बहुत शुक्रिया। आपके प्यार और उदारता को कोई पीछे नहीं कर सकता है। जबरदस्त! सच में इससे ऊंचा मैं कभी नहीं पहुंचा। दुबई को मेरा प्यार, आज मेरा जन्मदिन है और मैं मेहमान। शाहरुख खान के इस पोस्ट को लाखों ने लोगों ने लाइक और शेयर किया है। लोगों ने सोशल मीडिया पर शाहरुख खान को अलग-अलग अंदाज में बधाई दी।

    लोगों ने दी बधाई

    दुबई में शाहरुख खान के प्रशंसकों के लिए यह एक जबरदस्त तोहफा था। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग इस जबरदस्त फाउंटेन शो का बैकग्राउंड में बज रहे संगीत संगीत के साथ आनंद ले रहे हैं। बैकग्राउंड में ओ शांति ओम फिल्म का गाना बज रहा था। बता दें कि शनिवार को शाहरुख खान 54 वर्ष के हो गए। उन्हें बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने जन्मदिन की बधाई दी। बता दें कि शाहरुख खान की आखिरी फिल्म 2018 में आई थी, जिसका नाम जीरो था। हाल ही में शाहरुख ने कहा है कि जल्द ही वह अपनी अगली फिल्म का ऐलान करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+