Plane Crash: नेपाल में इंजन में आग लगने के बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 76 लोग थे सवार, बाल बाल बची जान
Buddha Air plane: नेपाल में एक बार फिर से खतरनाक विमान हादसा टल गया है और इस बार बुद्ध एयरलाइन के एक विमान ने सोमवार को नेपाल के काठमांडू में त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर VOR लैंडिंग की है। बताया जा रहा है, कि विमान के बाएं इंजन से आग निकल रही थी। त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के अधिकारियों का कहना है, कि विमान में चालक दल सहित 76 लोग सवार थे।
हाल ही में, भारत में हिंदू तीर्थ स्थलों की यात्रा करने के इच्छुक नेपाली तीर्थयात्रियों और पर्यटकों की बढ़ती मांग के कारण, बुद्ध एयर ने काठमांडू से वाराणसी के लिए अपनी उड़ानों की संख्या बढ़ाकर हर हफ्ते तीन करने की घोषणा की है। इससे पहले, त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से वाराणसी के लिए ये एयरलाइन हर हफ्ते दो वाणिज्यिक उड़ानें संचालित करता था, जिसे बढ़ाकर अब तीन कर दिया गया है। ये विमानें सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को तीन उड़ानें भरती हैं।

एयरलाइन्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया है, कि फ्लाइट नंबर-953 काठमांडू से भद्रपुर जा रही थी, तभी विमान के इंजन में तकनीकी समस्या आ गई।
उन्होंने कहा, "इसके बाद विमान को वापस काठमांडू की ओर मोड़ दिया गया और सुबह 11:15 बजे त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतार लिया गया।" बुद्ध एयर ने कहा, "हमारी तकनीकी टीम वर्तमान में विमान का निरीक्षण कर रही है। यात्रियों को दूसरी उड़ान से भद्रपुर भेजने की व्यवस्था की जा रही है।"
आपको बता दें, कि नेपाल में अकसर लैंडिंग के वक्त विमान हादसे होते रहे हैं और दर्जनों यात्रियों की जान जा चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications