किंग चार्ल्स के राजतिलक से पहले ब्रिटेन में बवाल, बकिंघम पैलेस में लगा लॉकडाउन, हथियार के साथ संदिग्ध गिरफ्तार
शनिवार यानि 6 मई को किंग चार्ल्स और उनकी पत्नी कैमिला, महल से वेस्टमिंस्टर एब्बे तक एक सोने के पानी के डिब्बे में सवारी करेंगे, जहां उन्हें इतिहास में डूबे एक समारोह के दौरान ताज पहनाया जाएगा।

King Charles' coronation: किंग चार्ल्स के राजतिलक से पहले बकिंघम पैलेस की सुरक्षा में सेंधमारी की गइ है और लंदन पुलिस ने कहा है, कि मंगलवार देर रात बकिंघम पैलेस के बाहर एहतियात के तौर पर एक नियंत्रित विस्फोट कर संदिग्ध हथियार के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है।
लंदन की पुलिस ने कहा है, कि आरोपी शख्स के पास संदिग्ध हथियार होने का शक था, इसीलिए उसे पकड़ने के लिए नियंत्रित विस्फोट किया गया था।
वहीं, मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा, कि अधिकारियों ने आरोपी को तब गिरफ्तार किया, जब वह महल के गेट के पास पहुंच चुका था और उसने महल के मैदान के पास जब उसे पकड़ा गया, तो उसके पास से शॉटगन कारतूस मिले। पुलिस बल ने कहा, कि एक बैग जिसे पुलिस संदिग्ध मान रही थी, आरोपी के कब्जे से मिला है।
बकिंघम पैलेस की सुरक्षा में चूक?
मुख्य पुलिस अधीक्षक जोसेफ मैकडॉनल्ड ने एक बयान में कहा, कि "अधिकारियों ने तुरंत उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी गई। " उन्होंने कहा, कि "किसी भी तरह की गोलीबारी नहीं की गई है, और अधिकारियों या जनता, किसी भी चोट की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।"
जिस वक्त संदिग्ध शख्स कारतूस लेकर महल तक पहुंच चुका था, उस वक्त किंग चार्ल्स III और उनकी रानी कैमिला, बकिंघम पैलेस में नहीं थे। पैलेस के अधिकारियों ने यह कहते हुए टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, कि यह घटना एक पुलिस मामला है।
मंगलवार देर रात इलाके में लॉकडाउन लगा दिया गया। पुलिस ने कहा कि अधिकारी घटनास्थल पर बने हुए हैं और जांच जारी है। यह घटना चार्ल्स के राज्याभिषेक समारोह से कुछ दिन पहले हुई, जो शनिवार को पास के वेस्टमिंस्टर एब्बे में होने वाला है।

शनिवार को होगी ताजपोशी
हाल के दिनों में बकिंघम पैलेस में गतिविधि की एक सुगबुगाहट देखी गई है, क्योंकि पर्यटक और अंतर्राष्ट्रीय मीडिया राज्याभिषेक को देखने और कवर करने के लिए पहुंच रहे हैं।
इससे पहले साल 1953 में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का राज्याभिषेक किया गया था और उसके बाद से पहली बार ब्रिटेन में किसी राजा का राज्याभिषेक हो रहा है, लिहाजा पूरी दुनिया में इसे कवर किया जा रहा है। पूरी दुनिया से मेहमान ब्रिटेन पहुंच रहे हैं। भारत की तरफ से उप-राष्ट्रपति इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
लिहाजा, पुलिस के लिए बकिंघम पैलेस की सुरक्षा को चाक-चौबंद रखना बहुत बड़ी चुनौती है।
Recommended Video

शनिवार को किंग चार्ल्स और उनकी पत्नी कैमिला, महल से वेस्टमिंस्टर एब्बे तक एक सोने के पानी के डिब्बे में सवारी करेंगे, जहां उन्हें इतिहास में डूबे एक समारोह के दौरान ताज पहनाया जाएगा। शुभचिंतकों को बधाई देने के लिए महल की बालकनी पर आने से पहले यह जोड़ी हजारों औपचारिक सैनिकों की एक शानदार सैन्य जुलूस के साथ महल में वापस आएगी।












Click it and Unblock the Notifications