Farmers Protest: 'किसानों के लिए नहीं सरकार ने अपने लिए खाईं खोदी है', सतीश मिश्र का केंद्र पर हमला
BSP MP Satish Mishra On Farmers Protest: नई दिल्ली। राज्यसभा में बीएसपी सांसद सतीश चंद्र मिश्र ने दिल्ली बॉर्डर पर बैरीकेडिंग को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। सदन में सतीश मिश्रा ने कहा कि "आपने किसानों के प्रतिरोध के दबाने के लिए खाई खोद दी है। आपने ये उनके लिए नहीं किया है बल्कि अपने लिए किया (खोदी) है। आपने उनकी पानी और बिजली की सप्लाई काट दी, यहां तक कि उनके टॉयलेट भी हटा दिए। बिना ये सोचे कि महिलाएं भी वहां पर हैं। ये मानवाधिकारों को उल्लंघन है।"

मिश्र ने आगे कहा कि "प्रदर्शन स्थल पर कीलें लगा दी गई हैं। मुझे लगता है कि सरकार ने इस तरह की तैयारी पाकिस्तान बॉर्डर पर भी नहीं की होगी जिस तरह से दिल्ली बॉर्डर पर कर रही हैं। अन्नदाता को देश का दुश्मन कहा जा रहा है। मैं आपसे (सरकार) अपील करता हूं कि अहंकार छोड़ दें और तीनों कृषि कानून वापस ले लें।"












Click it and Unblock the Notifications