सरेआम युवती को पत्थर से पीट-पीटकर मार डाला
काबुल। प्रेम संबंधों के चलते अफगानिस्तान में एक महिला की सरेआमम बर्बरता से हत्या कर दी गयी है। अफगानिस्तान के फिरोजकोह में एक महिला का उसकी मर्जी के खिलाफ परिवार वालों ने निकाह कर दिया था। लेकिन निकाह के बाद महिला दूसरे व्यक्ति के साथ भाग गयी।
हत्या का बर्बर वीडियो सामने आया है जिसकी पुष्टि खुद घोर प्रांत के गवर्नर जोयेंद्रा के प्रवक्ता ने की है। वीडियों में एक युवती जिसकी उम्र तकरीबन 20 वर्ष के आस-पास है उसे लोगों ने पत्थर से मार-मार कर मौत के घाट उतार दिया।
वहीं महिला के प्रमेकी को कई कोड़े मारने के बाद छोड़ दिया गया। अफगानिस्तान के न्यूज चैनल ने दावा किया कि महिला अपने प्रेमी के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए पकड़ी गयी थी।
गौरतलब है कि अफगानिस्तान में पब्लिकली सजा देना आम बात है। हाल ही में एक महिला को भीड़ के सामने पीटकर जिंदा जला दिया गया था। महिला पर कुरान को जलाने का आरोप था।













Click it and Unblock the Notifications