'ये कैसे हुआ'? महिला को बादलों में दिखी 'नानी की शक्ल', फोटो शेयर कर दिखाया सबूत
नई दिल्ली: दुनिया में बहुत से लोग पुनर्जन्म और भूत-प्रेत में विश्वास करते हैं। सोशल मीडिया के इस दौर में उनकी बहुत सी कहानियां भी सामने आती रहती हैं। अब ब्रिटेन की एक महिला ने अजीब सा दावा किया है। साथ ही अपने दावे की पुष्टि के लिए उसने एक तस्वीर भी शेयर की। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। साथ ही सभी यही सवाल कर रहे कि आखिर ये कैसे हुआ?

बादलों में दिखीं नानी!
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नताली डोग ब्रिटेन के थुरमास्टोन में अपने पुराने घर में रहती हैं। हाल ही में उनको अपनी नानी की तस्वीर बादलों में दिखी और उन्होंने उसे अपने कैमरे में कैद कर लिया, जबकि उनकी नानी की मृत्यु पिछले साल ही हो गई थी। वो काफी वक्त से स्तन कैंसर से पीड़ित थीं। नताली ने अपना जो अनुभव साझा किया, वो वास्तव में हैरान कर देने वाला था।

शुरू में कुछ समझ नहीं आया
नताली के मुताबिक हाल ही में वो घर पर अपने दो बच्चों के साथ थीं। कुछ देर बाद वो बाहर निकलीं और आसमान की ओर देखा। तभी उन्हें बादलों में एक चेहरा जैसा दिखा। ध्यान से देखने पर बादल उनकी नानी की शक्ल के लगने लगे। उनको समझ ही नहीं आ रहा था कि वो क्या है, जिस पर तुंरत उन्होंने फोन निकाला और फोटो खींच ली।

'नानी ने की संपर्क करने की कोशिश'
नताली के आगे कहा कि बादल को देखकर ऐसा लग रहा था, जैसे नानी बोल रही हों कि तुम सही काम कर रही, जैसे- घर को साफ करने और दूसरे निर्णय लेने में। उनका ये भी मानना है कि उनकी नानी हमेशा स्वर्ग से उन्हें देख रही हैं। उन्होंने दावा किया कि बादलों के जरिए नानी ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की।

क्या कह रहे वैज्ञानिक?
वैसे वैज्ञानिकों की राय इस मामले में अलग है। उनके मुताबिक इस घटना को पेरेडोलिया कहते हैं। जिसमें लोगों को बादलों में किसी व्यक्ति, देश का नक्शा, अजीब आकृतियां आदि दिखती हैं। ऐसे में नताली को बादलों में अपनी नानी का चेहरा दिखना महज एक संयोग है।












Click it and Unblock the Notifications