Egypt में 27 लोगों को ले जा रही बोट में लगी आग, तीन ब्रिटिश पर्यटक लापता
मिस्र के लाल सागर में यात्रा कर रहे एक नाव में आग लगने के बाद तीन ब्रिटिश पर्यटक लापता हो गए हैं। सीएनएन ने अल-अहराम की खबर का हवाला देते हुए बताया कि बचावकर्मी लापता तीन पर्यटकों की तलाश कर रहे हैं।
Egypt में 15 ब्रिटिश पर्यटकों सहित 27 लोग मारसा आलम शहर के तट पर नाव पर यात्रा कर रहे थे। अचानक इस नाव पर आग लग गई। हादसे से जुड़ी रिपोर्ट में कहा गया, 12 ब्रिटिश पर्यटकों सहित 24 लोगों को बचा लिया गया। तीन ब्रिटिश पर्यटकों की तलाश की जा रही है।
ब्रिटेन के विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा, मिस्र के स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं। हादसे में शामिल ब्रिटेन के नागरिकों की हरसंभव मदद की जा रही है। घटना हर्गहाडा के रेड सी रिसॉर्ट में समुद्र तटों को बंद किए जाने के कुछ दिनों बाद हुई है।

बता दें कि शार्क के हमले में एक रूसी व्यक्ति के मारे जाने के बाद समुद्र तटों को बंद कर दिया गया था। सीएनएन ने रूसी समाचार एजेंसी टीएएसएस का हवाले से बताया, रूसी महावाणिज्यदूत विक्टर वोरोपायेव के अनुसार 1999 में पैदा हुए एक रूसी नागरिक की "शार्क के हमले में मौत हो गई।"
मिस्र के पर्यावरण मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, मिस्र की पर्यावरण मंत्री यासमीन फौद ने एक समिति को घटना की जांच करने का आदेश दिया।
स्थानीय अधिकारियों को "लाल सागर के समुद्र तटों पर जाने वालों के लिए उच्चतम स्तर की सुरक्षा" लागू करने और फिर से शार्क हमले की घटना की पुनरावृत्ति से बचने के लिए हर संभव कदम उठाने का निर्देश दिया गया।
सीएनएन ने बयान का हवाला देते हुए कहा कि एक विशेष टीम "टाइगर शार्क" को पकड़ने में सक्षम थी। पर्यावरण मंत्रालय ने तैराकी पर दो दिवसीय प्रतिबंध की भी घोषणा की थी।












Click it and Unblock the Notifications