कश्मीर में तैनात Army Jawan Wife को तमिलनाडु में नंगा किया गया! VIDEO जारी कर मांगा इंसाफ, पुलिस क्या बोली?
Army Jawan Wife Tamil Nadu में 100 से अधिक लोगों की भीड़ में फंसी और उसे लगभग नंगा कर दिया गया। कश्मीर में तैनात जवान पत्नी के साथ तमिलनाडु में हुई शर्मनाक कृत्य से आहत है। जवान ने वीडियो जारी कर सरकार से इंसाफ मांगा।
Army Jawan Wife के साथ Tamil Nadu में हुए दुर्व्यहार से आहत है। पुलिस के पास कंप्लेन दर्ज कराने के अलावा इस सैनिक ने मुख्यमंत्री से भी इंसाफ की गुहार लगाई है। सैनिक ने वीडियो जारी कर बताया है कि उसकी पत्नी के कपड़े उतारे गए।
तमिलनाडु की भाजपा यूनिट ने मामले का संज्ञान लिया है। प्रदेश बीजेपी प्रमुख अन्नामलाई ने कहा है कि तमिलनाडु में ऐसी हरकत से वे काफी शर्मिंदा हैं। उन्होंने कहा कि जवान को इंसाफ दिलाने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे।

रिपोर्ट के अनुसार, सेना के एक जवान की पत्नी ने रविवार को आरोप लगाया कि चालीस से अधिक लोगों ने उस पर हमला किया और उसके साथ छेड़छाड़ की और अपशब्दों का इस्तेमाल किया। हालांकि, कुछ खबरों में 120 से अधिक लोगों का जिक्र है।
समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, जवान की पत्नी ने रविवार को वेल्लोर में कहा, "40 से अधिक लोगों ने मुझ पर हमला किया। उन्होंने मुझे अश्लील भाषा का इस्तेमाल करते हुए गाली दी। उन्होंने मुझे अनुचित तरीके से छुआ भी।"
पत्नी का आरोप है कि हमला करने वाले लोग उनके परिवार को चैन से नहीं रहने दे रहे हैं। वे मुझे धमकी दे रहे हैं।" इससे पहले दिन में जवान ने आरोप लगाया था कि पत्नी को अर्धनग्न कर बहुत बुरी तरह पीटा गया।
इस मामले में थिरुवन्नामलाई के पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन ने कहा कि जवान की शिकायत पर संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसपी ने कहा, "जवान की शिकायत के आधार पर दो आरोपियों रामू और हरिप्रसाद को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।"
उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह घटना एक "दीवानी विवाद" का नतीजा थी। पुलिस के अनुसार, कुछ अपत्तिजनक चीजें हुईं, लेकिन अभी की जानकारी केवल प्रारंभिक जांच के आधार पर है।
एसपी कार्तिकेयन ने कहा अगले कुछ दिनों में एक गहन जांच से पूरे मामले की बेहतर समझ मिलेगी। न्यूज18 की रिपोर्ट के अनुसार, सैनिक की पत्नी वेल्लोर के अस्पताल में भर्ती है। भाजपा नेता-कार्यकर्ता उनसे मिलने जा रहे हैं।
नीचे देखिए पूरे मामले पर सिलसिलेवार ट्वीट और भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई का बयान
Download











Click it and Unblock the Notifications