Queen Elizabeth Lifestyle: 195 साल जिए पति-पत्नी, शेफ ने इतने लंबे जीवन का बताया राज
लंदन, 11 सितंबरः ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन आठ सितंबर को हो गया। एलिजाबेथ पूरी दुनिया में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी में से एक थीं। उन्होंने 70 साल से ज्यादा समय तक ब्रिटेन समेत अन्य कई देशों पर शासन किया। मौत के समय भी महारानी, ब्रिटेन समेत 15 देशों की महारानी थीं। रानी एलिजाबेथ की जब मौत हुई तब वो 96 साल की थीं। अप्रैल 2021 में उनके पति प्रिंस फिलिप का जब निधन हुआ था तब वे 99 साल के थे।

शाही शेफ ने किया खुलासा
दोनों ही पति-पत्नी लंबे समय तक जीवित रहे। आज के दौर में भले ही स्वास्थ्य सुविधाएं उन्नत हो चुकी हैं बावजूद एक युगल का 195 साल जीना दुर्लभ बात है। ऐसे में हर कोई ये जानना चाहता है कि ये जोड़ा इतने लंबे समय तक कैसे जीवित रहा? महारानी एलिजाबेथ के शाही शेफ रह चुके डैरेन मैकग्राडी ने हाल ही में उनके खानपान को लेकर खुलासा किया है।

ईटिंग रॉयली: रेसिपीज एंड रिमेंब्रेंस फ्रॉम अ पैलेस किचन
पूर्व शाही शेफ ने अपनी पुस्तक 'ईटिंग रॉयली: रेसिपीज एंड रिमेंब्रेंस फ्रॉम अ पैलेस किचन' में महारानी की खाने की पसंद और खाने की आदतों के बारे में लिखा है। शाही शेफ के मुताबिक एलिजाबेथ आमतौर पर एक दिन में चार बार भोजन करती थीं। जिसमें नाश्ता, दोपहर का भोजन, दोपहर की चाय और रात का खाना शामिल था। लगभग 15 वर्षों तक बकिंघम पैलेस के लिए काम करने वाले शेफ मैकग्राडी के अनुसार, 94 वर्षीय महारानी ने कभी पिज्जा नहीं खाया।

क्वीन को चॉकलेट बिस्किट, केक था पसंद
शेफ मैकग्राडी ने यह भी बताया कि क्वीन को चॉकलेट बिस्किट, केक और डार्क चॉकलेट बहुत पसंद था। महारानी कैलोरी के हिसाब से कभी खाना नहीं खाती थीं। महारानी का नाश्ता सिंपल था। वे एक कटोरी साबूत अनाज या दही लेतीं थीं। महारानी दोपहर के भोजन में पालक के साथ ग्रील्ड मछली लेती थीं। कभी-कभी सलाद के साथ लो-कार्ब ग्रिल्ड चिकन भी खाती थीं।

बहुत ज्यादा व्यायाम नहीं करती थीं रानी
दोपहर की चाय के साथ महारानी को जैम और टोस्ट भी लेती थीं। वहीं रात के खाने में वो कभी भी स्टार्च नहीं खाती हैं, जिसका अर्थ है आलू, पास्ता और यहां तक कि चावल उनके डाइट में नहीं होता था। वह रात के खाने के लिए गाढ़े मलाईदार सॉस के साथ गेलिक स्टेक पसंद करती थीं। महारानी बहुत ज्यादा व्यायाम नहीं करती थीं, लेकिन उनका एक तय योगा था जो वो रोज करती थीं। महारानी घुड़सवारी की शौकीन थीं। कुत्तों के साथ भी घूमती थीं।

प्रकृति के नजदीक रहती थीं रानी एलिजाबेथ
महारानी को प्रकृति के नजदीक रहना पसंद था। रात के 11 बजे तक वो सोने के लिए चली जाती थीं और सुबह सात बजे तक जाग जाती थीं। इसके साथ ही शेफ डैरेन मैकग्राडी ने यह भी खुलासा किया कि क्वीन एजिलाबेथ को जैम पेनीज बहुत पसंद था। अपनी किताब में उन्होंने लिखा कि रानी पांच साल की उम्र से सैंडविच को पसंद करती थीं। सैंडविच को ब्रेड के स्लाइस जैम और मक्खन का उपयोग करके बनाया जाता है। इसे वो दोपहर में चाय के वक्त आज भी लेती थीं। क्वीन आमतौर पर स्ट्रॉबेरी जैम अधिक पसंद करती थीं।












Click it and Unblock the Notifications