Liz Truss Resigns: ब्रिटेन में लिज ट्रस ने प्रधानमंत्री पद से दिया इस्तीफा, क्या ऋषि सुनक होंगे PM?
ब्रिटेन में लिज ट्रस ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। टैक्स कटौती में मचे घमासान और एक ही हफ्ते में दो कैबिनेट मंत्रियों के इस्तीफे के बाद से उन पर पद छोडने का भारी दबाव था।
Liz Truss Resigns: ब्रिटेन में लिज ट्रस ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। टैक्स कटौती में मचे घमासान और एक ही हफ्ते में दो कैबिनेट मंत्रियों के इस्तीफे के बाद से उन पर पद छोडने का भारी दबाव था। बोरिस जॉनसन के पद से हटने के बाद लिज ट्रस और ऋषि सुनक के बीच पीएम पद के लिए चुनाव हुआ था जिसमें कंजरवेटिव पार्टी के सदस्यों ने लिज ट्रस का समर्थन किया था।
Recommended Video

7 सितंबर को पीएम पद की शपथ लेने के बाद लिज ट्रस अपनी कुर्सी महज 45 दिन बचा पाईं और अंततः उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। इसके साथ ही लिज ट्रस ने ब्रिटेन में सबसे कम समय तक की प्रधानमंत्री बनने का अनचाहा रिकॉर्ड बना लिया है। लिज ट्रस अब ब्रिटेन के इतिहास में सबसे कम वक्त तक सेवा देने वाली प्रधानमंत्री हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड जॉर्ज कैनिंग के नाम था जो 1827 में 119 दिनों तक पद पर रहे थे।
मिनी बजट पर गया भारी
लिज ट्रस सरकार ने सितंबर के आखिरी सप्ताह में संसद में मिनी-बजट पेश किया था। इस बजट में उन्होंने टैक्स बढ़ोतरी और महंगाई पर रोक लगाने वाले कदम उठाए थे। इस मिनी बजट का मकसद ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था को 2.5 प्रतिशत के विकास स्तर पर ले जाना था, हालांकि ऐसा नहीं हुआ। इसके बजाय, इसने पहले से ही संकटग्रस्त बाजार को और हिलाकर रख दिया। टैक्स कटौती के फैसले से पौंड की विनिमय दर में भारी गिरावट आई। इसके कारण बैंक ऑफ इंगलैंड को आर्थिक संकट को रोकने के लिये कदम उठाना पड़ा।
इसके बाद ट्रस को वित्त मंत्री बदलने के साथ ही अपनी कई नीतियों को भी बदलना पड़ा था। साथ ही उनके कार्यकाल के दौरान सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी में अनुशासनहीनता भी देखने को मिली। कंजरवेटिव पार्टी के कई सांसद कह रहे थे कि ट्रस को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। लंबे दबाव के बाद ट्रस ने पद छोड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications