British PM Salary: ब्रिटिश पीएम को कितनी सैलरी मिलती है? सुनकर जाएंगे दंग
British PM Salary: भारत में हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अबकी बार 400 पार का नारा दिया था, हालांकि नतीजों में यह हो नहीं सका और भाजपा 240 सीटों पर ही रुक गई, लेकिन ब्रिटेन के चुनाव में लेबर पार्टी ने 400 को पार कर दिया है।
ब्रिटेन में लेबर पार्टी ने 650 सीटों वाले हाउस ऑफ कॉमन्स में 410 सीटों पर जीत दर्ज की है। यहां बहुमत के लिए 326 सीटों की जरूरत होती है,लेकिन लेबर पार्टी ने 410 सीटों पर जीत दर्ज की है।

ऋषि सुनक की करारी हार
वहीं ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी 119 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। पिछले 2019 के चुनाव की बात करें तो कंजर्वेटिव पार्टी को 250 सीटों का नुकसान हुआ है। ब्रिटेन में सुनक के बाद अब लेबर पार्टी के कीर स्टारमर देश के अगले प्रधानमंत्री बन सकते हैं।
कीर स्टारमर होंगे अगले पीएम
यूके के अगले प्रधानमंत्री के तौर पर कीर स्टारमर के नाम का ऐलान कर दिया गया है। जल्द ही वह प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। मतदान के नतीजों के बाद उन्होंने वोटर्स को शुक्रिया कहा है। ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि बतौर प्रधानमंत्री स्टारमर को कितनी सैलरी मिलेगी तो आपके लिए हम पूरी जानकारी लेकर आए हैं।
पीएम की सैलरी को लेकर चर्चा
पिछले कुछ वर्षों में प्रधानमंत्री की सैलरी को लेकर काफी चर्चा हुई है। दरअसल जिस तरह से पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा था कि उन्हें अपने खर्च चलाने में दिक्कत हो रही है। लेकिन यहां गौर करने वाली बात है कि प्रधानमंत्री को दो अलग-अलग और काफी अच्छी सैलरी मिलती है।
हर महीने 8.70 लाख रुपए
बतौर सांसद प्रधानमंत्री को 91346 पाउंड की सैलरी हर महीने मिलती है, इसके साथ ही बतौर प्रधानमंत्री 80807 पाउंड सैलरी हर महीने मिलती है। ऐसे में प्रधानमंत्री को हर महीने 172147 पाउंड मिलते हैं। भारतीय रुपयों में अगर बात करें तो प्रधानमंत्री को हर महीने तकरीबन 8.70 लाख रुपए मिलते हैं। वहीं भारत के प्रधानमंत्री को हर महीने 1.66 लाख रुपए की सैलरी मिलती है।
मिलती हैं कई सुविधाएं
प्रधानमंत्री को किसी भी आम नागरिक को टैक्स देना पड़ता है, नेशनल इंश्योरेंस लेना पड़ता है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री को भी कई सुविधाएं मिलती हैं। प्रधानमंत्री 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर पीएम के आवास में रहते हैं, गाड़ी मिलती है और एयरक्राफ्ट की सुविधा मिलती है।
ऋषि सुनक की बात करें तो बतौर पीएम मिलने वाली सैलरी उनके लिए पॉकेट मनी जैसी है। उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ कुल संपत्ति की बात करें तो यह 651 मिलियन पाउंड है जोकि इंग्लैंड के किंग से भी ज्यादा है।












Click it and Unblock the Notifications