ब्रिटेन: पीएम बोरिस जॉनसन ने खोया बहुमत, उनकी पार्टी के सांसद ने छोड़ी पार्टी
लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने मंगलवार को संसद में अपना बहुमत खो दिया है। जॉनसन की पार्टी के सांसद के यूरोपिय यूनियन के समर्थन वाले लिबरल डेमोक्रेट्स में शामिल होने बाद उन्हें बहुमत खो दिया। दरअसल, कंजरवेटिव पार्टी के सांसद फिलिप ली दल-बदल कर यूरोपीय संघ (ईयू) समर्थक लिबरल डेमोक्रेट में शामिल हो गये थे। बोरिस जॉनसन 24 जुलाई को ब्रिटेन के पीएम बने थे। उन्होंने थेरेसा मे के बाद ब्रिटेन के पीएम का पद संभाला था।

लिबरल डेमोक्रेट की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि, लिबरल डेमोक्रेट्स की इस बात की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि ब्रेकनेल के सांसद फिलिप ली ने पार्टी ज्वाइन कर ली है। ली ब्रैकनेल से सांसद हैं। फिलिप ली का कहना है कि जॉनसन की सरकार ब्रेक्जिट के मुद्दे पर सैद्धांतिक तरीके से आगे नहीं बढ़ रही है और इसलिए इसने कई लोगों के जीवन व जीविका को खतरे में डाल दिया है।
वहीं इस दल बलदल पर बोलते हुए बोरिस जॉनसन ने अपनी पार्टी के उन बागी सांसदों को चेतावनी देने के प्रयास के तहत कहा था कि वह आम चुनाव नहीं चाहते हैं। सोमवार को डाउनिंग स्ट्रीट में एक बयान में जॉनसन ने कहा था कि ऐसी कोई परिस्थिति नहीं जिसमें वह 31 अक्टूबर को निर्धारित ब्रेक्जिट में देरी की जाए। संसद में बोरिस जॉनसन का बहुमत न होने की वजह से मध्यावधि चुनाव की अटकलें भी तेज हो गई हैं।
मंगलवार को शुरू हुई संसद में जॉनसन ने कहा कि ब्रेग्जिट में 31 अक्टूबर से ज्यादा देर नहीं होगी। उन्होंने कहा, 'हम न ही पीछे हटने का प्रस्ताव स्वीकार करेंगे और न जनमत संग्रह को रद्द करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications