ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन की गर्लफ्रैंड हुई गर्भवती इसलिए किया शादी का ऐलान

नई दिल्ली। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की गर्लफ्रैंड कैरी साइमंड्स जल्द ही एक बच्चे को जन्म देने वाली हैं। शनिवार को खुद इस बारे में बोरिस जॉनसन और कैरी साइमंड्स ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जल्द ही उनका एक बच्चा होने वाला है और वह जल्दी ही शादी करने वाले हैं। दोनों ने एक साझा बयान जारी करके इस बारे में जानकारी। जिसमे कहा गया है कि प्रधानमंत्री और मिस साइमंड्स ने कहा कि अपनी सगाई और गर्मियों में होने वाले बच्चे की जानकारी देते हुए वह काफी खुशी हो रही है। बता दें कि बोरिस जॉनसन पिछले वर्ष जुलाई माह में प्रधानमंत्री बने, उनकी कंजर्वेटिव पार्टी ने चुनाव में जबरदस्त जीत दर्ज की थी।

250 वर्षों मे ऐसा कभी नहीं हुआ

250 वर्षों मे ऐसा कभी नहीं हुआ

बोरिस जॉनसन के ऐलान के बाद वह ब्रिटेन के पहले ऐसे प्रधानमंत्री बनेंगे जो बतौर प्रधानमंत्री रहते शादी करेंगे। पिछले 250 वर्षों में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि किसी प्रधानमंत्री ने पीएम की कुर्सी पर रहते हुए शादी की हो। सन न्यूजपेपर ने कहा कि बोरिस और कैरी इस खबर से काफी खुश हैं। दोनों कुछ दिनों से ही साथ देखे जा रहे थे, इससे पहले काफी समय तक इन्होंने अपने रिश्ते को लोगों सामने जाहिर नहीं किया था। जब कैरी के गर्भवती होने की खबर सामने आई तो इनके रिश्ते के बारे में लोगों को जानकारी हुई।

Recommended Video

    British PM Boris Johnson ने Girlfriend Carrie Symonds के साथ किया शादी का ऐलान| वनइंडिया हिंदी
    मरीना से की थी शादी

    मरीना से की थी शादी

    गौरतलब है कि जॉनसन ने इससे पहले मरीना व्हीलर से शादी की थी। ब्रिटिश मीडिया के अनुसार कैरी साइमंड्स ने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि मैं सामान्य रूप से इस तरह की खबरें यहां पोस्ट नहीं करती, लेकिन मैं चाहती थी कि मेरे दोस्तों को इस बारे में मुझसे जानकारी मिले। आप में से कई लोग ये जानते हैं, लेकिन मेरे जो दोस्त जिन्हें पता नहीं है, हम पिछले वर्ष इंगेज हुए हैं, हम इस गर्मी में एक बच्चे को जन्म देंगे। बता दें कि इससे पहले ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री डेविड कैमरून की पत्नी सामंथा ने बच्ची को जन्म दिया था।

     ब्रेग्जिट का किया था सममर्थन

    ब्रेग्जिट का किया था सममर्थन

    बोरिस जॉनसन ब्रेग्जिट का समर्थन करने को लेकर चर्चा में आए थे। कंजरवेटिव पार्टी के नेता बोरिस जॉनसन ने पिछले वर्ष ब्रिटेन को ईयू से अलग कराने की मुहिम की शुरुआत की थी, उन्होंने लोगों से वादा किया था कि अगर वह देश के प्रधानमंत्री बनते हैं तो ब्रेग्जिट को आखिरी मुकाम तक पहुंचाएंगे। ईयू से अलग होने के बाद जॉनसन ने कहा था कि यह एक नई ऐतिहासिक पल की शुरुआत है। यह बदलाव का समय है, सरकार और हम सबका काम है कि देश को एकजुट रखा जाए और इसे आगे ले जाया जाए। अहम बात यह है कि यह कोई रात का अंत नहीं बल्कि एक नई समय की शुरुआत है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+