स्टाफ के साथ गलत बर्ताव की आरोपी गृह मंत्री प्रीति पटेल को ब्रिटिश PM जॉनसन ने बताया शानदार
लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपनी गृह मंत्री प्रीति पटेल को एक 'असाधारण' गृह मंत्री करार दिया है। जॉनसन ने ऐसे समय में अपनी गृह मंत्री का समर्थन किया है जब उन पर अपने स्टाफ के साथ गलत बर्ताव करने के आरोप लग रहे हैं। पटेल जो जॉनसन के कैबिनेट की सीनियर मंत्री हैं, उनके बर्ताव की वजह से एक टॉप ऑफिसर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जॉनसन ने उस समय पटेल का समर्थन किया है जब उनसे इस सारे विवाद को लेकर प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की जा रही थी।

जॉनसन बोले, शानदार मंत्री हैं पटेल
भारतीय मूल के मिनिस्टर फिलिप रत्नम ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया है। रत्नम गृह मंत्रालय के सबसे सीनियर ऑफिसर थे। रत्नम की मानें तो उनके खिलाफ पूरी योजना के साथ एक अभियान चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जिस समय पटेल एंप्लॉयमेंट मिनिस्ट्री संभाल रही थीं, उसी समय उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। पटेल का कहना है कि उनके ऊपर लगे सभी आरोप निराधार हैं। पीएम जॉनसन का कहना है कि पटेल पर 'पूरा भरोसा' है। जॉनसन के शब्दों में, 'मुझे लगता है कि वह शानदार गृह मंत्री हैं। जो कोई गृह मंत्री रहा हो, वह बता सकता है कि यह सरकार के सबसे मुश्किल पदों में से एक है।' पीएम जॉनसन ने यह भी कहा कि वो 'सिविल सर्विस के लोगों और उनके काम का पूरा सम्मान' करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications