Andrea Jenkyns : अंग्रेजों के देश की नई शिक्षा मंत्री का हाल, 8 लाइन के English लेटर में 18 गलतियां
ब्रिटेन की महिला शिक्षा मंत्री ने 8 लाइन के माफीनामे में 18 गलतियां कर बैठीं। अंग्रेजों के देश में अंग्रेजी भाषा की चिट्ठी में शिक्षा मंत्री की इतनी गलती सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई।
लंदन, 13 मई : ब्रिटेन में पीएम बोरिस जॉनसन के इस्तीफे के बाद महिला सांसद एंड्रिया जेनकिन को प्रोमोट कर शिक्षा मंत्री बनाया गया। एंड्रिया के लिए ये खुशी का मौका तो था, लेकिन उन्हें शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ा। महिला सांसद पर लोगों से खराब बर्ताव के आरोप लगे। हालांकि, उन्हें गलत बर्ताव का एहसास भी हुआ और एंड्रिया ने लिखित माफी मांगी। माफी मांगने के लिए एंड्रिया ने जो लेटर लिखा, इसमें एक टीचर ने 18 गलतियां खोज निकालीं। टीचर ने बाकायदा लाल कलम से गलतियों में सुधार किया और एंड्रिया को इंप्रूव करने की नसीहत के साथ डी ग्रेड दिया।

एकवचन-बहुवचन को लेकर मतभेद !
स्टीव रीचर नाम के यूजर ने एकवचन-बहुवचन को लेकर मतभेद जाहिर किया। उन्होंने कहा, ये तो कमाल हो गया... मुझे लगता है कि जब कोई कहता है, "Baying mob were", तो उनका स्पष्ट मतलब बहुवचन ही है। मुझे यह समझ नहीं आता कि है कि इस संदर्भ में was कैसे लिखा जा सकता है।

एक नया शब्द सीखने की खुशी
ट्विटर हैंडल @engteachervng पर एक नया शब्द सीखने की खुशी जाहिर की गई। इसमें Bathos शब्द का जिक्र किया गया। Bathos के मायने 'एक अनजाने चूक' के संदर्भ में होता है।

अमेरिका और ब्रिटेन की अंग्रेजी में अंतर
अमेरिका और ब्रिटेन की अंग्रेजी में अंतर का जिक्र करते हुए ट्विटर हैंडल @AgileTwat पर लिखा गया कि Was का इस्तेमाल संभवत: अमेरिकी अंग्रेजी का हिस्सा है। इसमें ये भी कहा गया कि was और were के इस्तेमाल में अक्सर दुविधा होती है।












Click it and Unblock the Notifications