पाकिस्तान में ब्रिटेन की राजदूत ने किया PoK का दौरा, मचा बवाल, हिंदू प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की मर्जी शामिल?
British High Commissioner to Pakistan visits PoK: ब्रिटेन की वजह से भारत का विभाजन हुआ और ब्रिटेन अभी भी भारत के खिलाफ काम करने से पहले एक बार संकोच नहीं करता है। ब्रिटेन की हाई कमिश्नर के पीओके दौरे से बवाल मच गया है।
पाकिस्तान में तैनात ब्रिटेन की हाई कमिश्नर जेन मेरियट ने 10 जनवरी को पीओके का दौरा किया है और हैरानी की बात ये है, कि उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बकायदा अपने दौरे की तस्वीरें भी पोस्ट की हैं।

लिहाजा, अब सवाल उठ रहे हैं, कि क्या ब्रिटिश हाई कमिश्नर ने अपनी मर्जी से पीओके का दौरा किया है, या फिर पाकिस्तान अधिगृहित कश्मीर के दौरे के पीछे ब्रिटने की ऋषि सुनक सरकार की मंजूरी मिली हुई है, जो भारतीय मूल के हैं।
ब्रिटिश हाई कमिश्नर का पीओके दौरा
एक्सपर्ट्स सवाल पूछ रहे हैं, कि अगर ब्रिटिश सरकार की मंजूरी नहीं है, तो फिर अभी तक ब्रिटिश हाई कमिश्नर के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई है?
ब्रिटिश हाई कमिश्नर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने दौरे को लेकर लिखा है, कि "मीरपुर से सलाम, ब्रिटेन और पाकिस्तान के लोगों के बीच आपसी संबंधों का केंद्र! 70% ब्रिटिश पाकिस्तानियों की जड़ें मीरपुर से हैं, जिससे हमारा साथ मिलकर काम करना प्रवासी हितों के लिए महत्वपूर्ण हो गया है। आपके आतिथ्य के लिए धन्यवाद!"
ब्रिटिश हाई कमिश्नर को तस्वीरों में कुछ खिलाड़ी बच्चों, एक मिठाई की दुकान, कुछ स्थानीय महिलाओं और एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए देखा जा सकता है।
आपको बता दें, कि पिछले साल जून में जेन मेरियट को पाकिस्तान में ब्रिटेन का हाई कमिश्नर नियुक्त किया गया था, जिससे वह इस्लामाबाद में पहली महिला ब्रिटिश दूत बन गईं थीं।
पाकिस्तान में हाई कमिश्नर बनने से पहले 48 साल की जेन मैरियट सितंबर 2019 से केन्या में उच्चायुक्त थीं। उन्होंने डॉ. क्रिश्चियन टर्नर का जगह लिया था, जिन्होंने दिसंबर 2019 से दूत के रूप में सेवा करने के बाद जनवरी में पाकिस्तान छोड़ दिया था।












Click it and Unblock the Notifications