फ्लाइट में महिला को खाने में मिला दांत, ट्विटर यूजर्स ने एयरलाइन की लगाई क्लास

ब्रिटिश एयरवेज की एक फ्लाइट में खाने को लेकर लावपरवाही का मामला सामने आया है। फ्लाइट की तरफ से एक महिला को परोसे गए खाने में दांत मिला है।

flgight

फ्लाइट हो या ट्रेन, यात्रियों के खानपान के नाम पर किस तरह की लापरवाही की जाती है इसका ब्रिटिश एयरवेज की एक उड़ान में सवार एक महिला के पोस्ट से लगाया जा सकता है। महिला ने आरोप लगाया है कि लंदन से दुबई जाने वाली उसकी उड़ान में परोसे गए भोजन में उसे दांत मिला। जानकारी के मुताबिक घाडा एल-होस नामक महिला ब्रिटिश एयरवेज से संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा कर रहीं थीं। इस दौरान उसने फ्लाइट में खाने का ऑर्डर दिया था, जिसमें टूटा हुआ दांत मिला। इस पूरे वाकये को महिला ने अपने ट्विटर पर भी पोस्ट किया है।

महिला ने "@British_Airways को ट्वीटर पर टैग करते हुए लिखा कि खाने में जो दांत मिला है, उसके जवाब का इंतजार कर रही हूं। महिला ने अपने ट्वीट में यह भी बताया कि 25 अक्टूबर को लंदन से दुबई जाने वाली फ्लाइट BA107 के खाने में दांत परोसा गया था। यह कितना भयावह है। हम सबके पास दांत है, लेकिन देखने से पता चलता है कि यह दांत इंसानों का नहीं है। महिला ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें दांत चावल और कुछ सब्जियों में मिला हुआ था।

जानें महिला के ट्वीट पर एयरवेज ने क्या दिया जवाब
यात्री के ट्वीट का ब्रिटिश एयरवेज ने तुरंत जवाब दिया। एयरवेज ने लिखा "हाय, आपके खाने में यह देखकर मुझे वास्तव में खेद है!" साथ ही एयरलाइन ने यह भी कहा "क्या आपने हमारे केबिन क्रू को हमारी कस्टमर रिलेशंस टीम को आपसे संपर्क करने के लिए अपना विवरण दिया? सुरक्षा के लिए, कृपया हमें अपना व्यक्तिगत विवरण भी सेंड करें।

जांच के लिए यात्री के संपर्क में है एयरलाइन
इस पूरे मामले को लेकर द इंडिपेंडेंट से बात करते हुए एयरलाइन ने कहा कि आगे की जांच के लिए हम यात्री के संपर्क में है। हालांकि, इस पूरे मामले को लेकर कई ट्विटर यूजर्स ने एयरलाइन की खिंचाई कर दी। एक यूजर ने लिखा अविश्वसनीय ! अगर ये सच है तो घिनौना। साथ ही यूजर ने लिखा कि क्या मैं इसे और अधिक देख सकता हूँ? मैं एक दंत प्रत्यारोपण विशेषज्ञ हूं और मैं वास्तव में उत्सुक हूं। वहीं दूसरे ने कहा कि इसने मेरा दिन बना दिया। मकई के दाने जैसा दिखता है।

ये भी पढ़ें- Rajasthan News: 10 साल में AAP बना राष्ट्रीय दल, ब्यावर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+