किस्मत ने मारा ऐसा जोर, 26 साल का युवक कोरोना महामारी के बीच बना सबसे कम उम्र का सेल्फ मेड बिलेनियर

लंदन, मई 24: चीन के वुहान से निकले कोरोना वायरस ने पिछले डेढ़ साल के ज्यादा के वक्त से पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है। इस बीच कोरोना को रोकने के लिए सभी देशों ने लॉकडाउन लगाया। इस दौरान ना जानें कितने लोगों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा। वहीं ग्लोबल स्तर पर करोड़ों लोगों को अपने रोजगार से हाथ धोना पड़ा, लेकिन ब्रिटेन के एक 26 साल के शख्स ने इस आपदा को अवसर में बदल दिया और आज वो ब्रिटेन का सबसे कम उम्र का सेल्फ मेड बिलेनियर बन गया हैं।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप होपिन बनाया

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप होपिन बनाया

कोरोना महामारी इस भयानक दौर में जहां लोगों की नौकरियों पर संकट खड़ा हो रहा है। वहीं 26 साल की उम्र में एक युवक अरबपति बन गया है। जॉनी बौफरहाट नाम के युवक ने लॉकडाउन की शुरुआत में एक ऑनलाइन इवेंट फर्म शुरू की, जिसके बाद उनसे पीछे मुड़कर नहीं देखा। हालातों को देखते हुए कई देशों में वर्क फ्रॉम होम का चलन अचानक बढ़ गया। इसको देखते हुए जॉनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप होपिन विकसित किया।

 यह ऐप कॉन्फ्रेंस को लाइव स्ट्रीम कराता है

यह ऐप कॉन्फ्रेंस को लाइव स्ट्रीम कराता है

वर्चुअल इवेंट टेक्नोलॉजी कंपनी होपिन के संस्थापक और सीईओ जॉनी बौफरहाट आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। सिर्फ एक साल में मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होने वाला यह शख्स यूरोप के सबसे हॉट टेक एंटरप्रेन्योर्स में से एक बन गया हैं। यह ऐप कॉन्फ्रेंस को लाइव-स्ट्रीम करने की अनुमति देता है। जॉनी एक बार सप्ताह में सातों दिन काम करते थे, लेकिन अब शनिवार को आधे दिन की छुट्टी लेते हैं।

संडे टाइम्स रिच लिस्ट में 113 वां स्थान

संडे टाइम्स रिच लिस्ट में 113 वां स्थान

यहीं नहीं बौफरहाट की किस्मत ने उन्हें देश के सबसे धनी व्यक्तियों और परिवारों की संडे टाइम्स रिच लिस्ट में 113 वां स्थान भी मिला है। ईयरली रिव्यू में पाया गया कि ब्रिटेन के अरबपतियों की किस्मत कोरोना महामारी के बावजूद 597 बिलियन पाउंड हो गई है। जबकि लाखों लोगों को नौकरी से छुट्टी दे दी गई या फिर कंपनी को बंद कर दिया गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन के 250 सबसे अमीर लोगों में से प्रत्येक की संपत्ति पिछले एक साल में औसतन £1 मिलियन प्रतिदिन से अधिक की दर से बढ़ी है।

ऑटो-इम्यून बीमारी ने घेरा

ऑटो-इम्यून बीमारी ने घेरा

जॉन बौफरहाट का जन्म सिडनी में हुआ। ग्रेजुएशन के बाद उनको एक रहस्यमय बीमारी से घेर लिया था। जिसके कारण वह किंग्स क्रॉस, सेंट्रल लंदन में बेड से उठने तक की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। बाद में एक ऑटो-इम्यून बीमारी का पता चलने के बाद उन्होंने अपन खाने को पूरी तरह से बदलकर आर्गेनिक कर दिया, जिसके बाद वो ठीक हो गया।

इस वर्ष 130 मिलियन पाउंड का अनुमान

इस वर्ष 130 मिलियन पाउंड का अनुमान

उन्होंने हाल ही एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि टेक्नोलॉजी की दुनिया में उनका पहला कदम 13 साल के बच्चे के रूप में था। उन्होंने बताया कि पिछले साल मार्च में हॉफिन ऐप लॉन्च करने के लिए लाखों की धनराशि जुटाई। अब होपिन ने जनवरी 2021 तक £54 मिलियन की बिक्री की थी और इस वर्ष £ 130 मिलियन का अनुमान है। हालांकि कंपनी यूके में रजिस्टर्ड है, लेकिन बौफरहाट अपने मंगेतर के साथ बार्सिलोना में रहते हैं, जो उनके साथ ही काम करते हैं।

Photo courtesy- Johnny Boufarhat and App Hopin twitter

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+