खालिस्तानियों के खिलाफ खड़ा होने की सजा, लंदन में सिख रेस्टोरेंट मालिक पर हमला, कार पर चलाई गोली
Sikh restaurant owner's car shot: कनाडा के बाद ब्रिटेन में खालिस्तानियों ने अब आतंक फैलाना शुरू कर दिया है और सिख समुदाय के वो लोग, जो खालिस्तानियों के खिलाफ ढाल बनकर खड़े हैं, उन्हें धमकाने की कोशिश की जा रही है, उनपर हमले किए जा रहे हैं। इस बार लंदन में एक रेस्टोरेंट के सिख मालिक को निशाना बनाया गया है।
लंदन में रेस्टोरेंट चलाने वाले हरमन सिंह कपूर को पिछले कई महीनों से खालिस्तानी आतंकी धमकी दे रहे हैं, क्योंकि वो खालिस्तानियों के खिलाफ खड़े हैं। हरमन सिंह कपूर ने दावा किया है, कि चरमपंथियों ने उनकी कार पर हमला किया है और कार पर गोली चलाई है।

सिख रेस्टोरेंट मालिक पर हमला
ब्रिटिश हिंदुओं और भारतीयों का एक सामाजिक आंदोलन बताने वाले इनसाइट यूके ने सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्वीटर) पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में दावा किया गया है, कि कुछ अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर हरमन सिंह कपूर की कार पर गोलियां चलाईं, साथ ही कहा कि उनके परिवार को लगातार हिंसा की धमकियां दी जा रही हैं, और कथित खालिस्तान समर्थकों द्वारा उनके परिवार के साथ बलात्कार करने की धमकियां दी जा रही हैं।
हालांकि, इन दावों पर यूके पुलिस की ओर से कोई औपचारिक बयान नहीं आया है।
लेकिन, हरमन सिंह कपूर ने आरोप लगाया है, कि वो पिछले आठ महीनों से बार बार लंदन पुलिस को खालिस्तानियों के खिलाफ शिकायत कर रहे हैं, लेकिन चरमपंथियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
हरमन सिंह कपूर का ये दावा उसी दिन सामने आया है, जब जब स्कॉटलैंड में एक गुरुद्वारे के बाहर खालिस्तानियों ने भारतीय उच्चायुक्त को गुरुद्वारा आने से रोक दिया और उनकी कार के दरवाजे को खोलने की कोशिश की।
यूके स्थित पत्रकार और शोधकर्ता, चार्लोट लिटिलवुड ने एक्स पर साझा की गई एक पोस्ट में दावा किया है, कि कपूर के परिवार पर हमला लगातार जारी है।
उन्होंने कहा है, कि "हरमन सिंह कपूर परिवार पर हमला जारी है। वे पुलिस का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि माना जाता है कि खालिस्तानी चरमपंथियों ने लंदन में उनके वाहन पर गोलीबारी की है। जैसी कि आशंका थी कि कनाडा विवाद ने चरमपंथियों को प्रोत्साहित किया है और हम इस हमले में और इजाफा देखेंगे।"
इससे पहले दिन में, उन्होंने सिख अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय हाथ होने के कनाडा के दावे के कूटनीतिक नतीजों के बीच परिवार की कार से पैनिक अलार्म हटाने के फैसले पर भी सवाल उठाया था।
इस बीच, INSIGHT UK ने यह भी आरोप लगाया है, कि खालिस्तानी चरमपंथी ब्रिटेन में सिखों को धमकी दे रहे हैं।
यह भी आरोप लगाया गया है, कि हरमन कपूर के परिवार को कई महीनों तक कथित रूप से प्रताड़ित करने के बावजूद कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।
आरोप लगाया गया है, कि "पुलिस ने इस परिवार को कई महीनों तक प्रताड़ित करने के मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की है। इन खालिस्तानी चरमपंथियों के खिलाफ कब कार्रवाई की जाएगी जो कानून और व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा पैदा करते हैं?"
INSIGHT UK ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, कि "ब्रिटेन सरकार आतंकवाद के इतिहास वाली चरमपंथी विचारधारा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है।"
खालसा वॉक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले, 4 मई को कपूर और उनके परिवार ने आरोप लगाया था, कि खालिस्तान आंदोलन के बारे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करने के बाद उन्हें लगातार ऑनलाइन धमकियां मिल रही हैं।
इससे पहले हरमन के रेस्तरां पर खालिस्तान समर्थकों द्वारा हमला किया गया था, यह घटना अप्रैल 2023 में लंदन में भारतीय उच्चायोग में तोड़फोड़ के कुछ ही दिनों बाद हुई थी।
इसके बाद हरमन ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसे दो दिनों में दो मिलियन बार देखा गया, जिसके कारण अपमानजनक कॉल, सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और उनके और उनके परिवार के खिलाफ धमकियां मिलने लगीं।
हरमन ने कहा कि वीडियो के बाद उन्हें जान से मारने की धमकियां मिलीं और उनके रेस्तरां पर हमला किया गया। हमलावरों ने मांग की कि वह वीडियो हटा दें, खालिस्तान समर्थक नारे लगाएं और भारतीय ध्वज जलाएं, या फिर मौत का सामना करें।












Click it and Unblock the Notifications