माल्या के प्रत्यपर्ण से ब्रिटेन का साफ इंकार, भारत को बड़ा झटका
लंदन। ब्रिटेन ने भारत को तगड़ा झटका देते हुए विजय माल्या के प्रत्यपर्ण से साफ इंकार कर दिया है। ब्रिटेन ने भारत के सामने माल्या के प्रत्यपर्ण में अपनी असमर्थता जाहिर कर दी है। इस फैसले के साथ ही वह तमाम लोग भी हैरान हैं जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरुन के बीच अच्छी दोस्ती की वजह से माल्या के भारत आने की उम्मीदें लगाए हुए थे।
लखनऊ एयरपोर्ट पर भी बकाया है विजय माल्या का, नहीं चुकाया कर्ज

क्या कहा ब्रिटेन ने
ब्रिटेन की ओर से भारतीय हाई कमीशन को दिए गए एक नोट में यह जानकारी दी गई। ब्रिटिश एजेंसियों की ओर से भारत को यह जानकारी दी गई है। ब्रिटिश एजेंसियों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक माल्या के पास वर्ष 1992 से ब्रिटेन का रेजीडेंसी परमिट है।
माल्या के पास यूके का वैध वीजा
ब्रिटेन ने भारत सरकार को बताया है कि माल्या का पासपोर्ट भले ही रद्द हो गया है लेकिन उनके पास यूके का वीजा है हालांकि और वह पूरी तरह से वैध है। जबकि माल्या का राजनयिक पासपोर्ट 24 अप्रैल को ही रद्द किया जा चुका है
फिर भी सरकार को एक उम्मीद
वहीं केंद्र सरकार के सूत्रों का कहना है कि ब्रिटेन सरकार भारत के साथ वर्ष 1993 की संधि के तहत माल्या के प्रत्यर्पण पर विचार करने के लिए राजी हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications