यह है वॉकी-टॉकी, यूके की सबसे बदसूरत बिल्डिंग
लंदन। वॉकी-टॉकी, नहीं नहीं यह कम्यूनिकेशन डिवाइस नहीं है बल्कि वह बिल्डिंग है जिसे यूके की सबसे बदसूरत बिल्डिंग का खिताब दिया गया है। जब से यह बिल्डिंग बनी थी तब से ही इसके लिए कई तरह की बातें होती थी।

कारब्यूनेकल कप के जजों ने अब वॉकी टॉकी को सबसे बदसूरत बिल्डिंग बताया है। कारब्यूनेल कप ब्रिटेन की खूबसूरत इमारतों को दिया जाने वाला अवॉर्ड है। जजों का कहना है कि जब से यह बिल्डिंग बनी है तब से ही इसकी आलोचना होती रहती है।
इस बिल्डिंग का डिजाइन वर्ष 2006 में जारी किया गया था और उसी समय इसे खारिज कर दिया गया था। सिर्फ इतना ही नहीं यूनेस्को ने भी इस बिल्डिंग को बेकार बताया है और इसकी खूब आलोचना की थी।
बताया जाता है कि एक बार इस बिल्डिंग की पार्किंग में खड़ी जैगुआर का कार का अगला हिस्सा पिघल गया था। इसके बाद बिल्डिंग की छत पर लोगों ने अंडे तक फ्राइ करने की शर्त लगा ली थी।
साथ ही साथ बिल्डिंग की वजह से आसपास के इलाकों में हवा का प्रवाह भी काफी तेज रहता है। बिल्डिंग के इंटीरियर की भी काफी आलोचना की गई है।
इसके टॉवर को आलोचकों ने बांड विलेन टॉवर नाम दिया है। आलोचक मानते हैं कि यह बिल्डिंग नहीं बननी चाहिए थी लेकिन नामालूम इसे क्यों बनाया गया।












Click it and Unblock the Notifications