मर्दों का रेप करने वाला ब्रिटेन का सबसे खतरनाक रेपिस्ट, जो बेहोशी की दवा देकर बनाता था शिकार
लंदन। गैंगरेप या फिर रेप के बाद हत्या की खबरें आए दिन सामने आती हैं। लेकिन अब एक ऐसे रेपिस्ट की खबर आई है जिसे जानने के बाद आप सन्न रह जाएंगे। ये रेपिस्ट अपनी शारीरिक कामनाओं को पूरा करने के लिए मर्दों का शिकार करता था। ये मामला ब्रिटेन का है जहां इस हैवान की पहचान सार्वजनिक कर दी गई है। रेनहार्ड के खिलाफ 150 से अधिक यौन अपराध के मामले दर्ज हैं, जिनमें 136 बलात्कार के केस हैं। पुलिस के मुताबिक, रेनहार्ड ने 190 लोगों को अपना शिकार बनाया था।

मर्दों को बनाता था अपना शिकार
ब्रिटेन में यौन अपराध से जुड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया था, जिसका मुजरिम 36 साल का रेनहार्ड सिनागा है और ये इंडोनेशिया का नागरिक है। इसके खिलाफ कई अलग-अलग मामले चल रहे हैं। चार अलग मामलों के ट्रायल के बाद रेनहार्ड को 48 मर्दों को अपने फ्लैट में ले जाने और फिर उनका बलात्कार करने का दोषी पाया गया। रेनहार्ड पहले ही दो मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहा है।

रेनहार्ड एक शैतान जैसा यौन शिकारी- कोर्ट
इन मामलों की जांच के दौरान हैरान करने वाला खुलासा हुआ है कि रेनहार्ड सामान्यतया उन पुरुषों को अपना शिकार बनाता था जो समलैंगिक नहीं थे। कई पीड़ितों को ड्रिंक का लालच दिया गया और सिनागा ने अपने फ्लैट पर बलात्कार के दौरान वीडियो भी बनाया था। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि रेनहार्ड एक शैतान जैसा यौन शिकारी है, जिसको रिहा करना बहुत खतरनाक होगा। कोर्ट ने इस मामले की रिपोर्टिंग पर बैन लगाया था, जिसे अब हटा लिया गया है। इसके बाद इस बलात्कारी की पहचान सार्वजनिक कर दी गई।

क्लब और बार के बार शिकार का करता था इंतजार
बताया जाता है कि सिनागा नाइट क्लब के बाहर मर्दों के आने का इंतजार करता था और फिर उनको किसी बहाने अपने फ्लैट पर ले जाता था। वो फ्लैट पर पुरुषों को ले जाकर रेप करने से पहले उन्हें बेहोशी की दवा दे देता था। सिनागा यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स में पीएचडी कर रहा था और सालों से वह पुरुषों को अपना शिकार बना रहा था। है। ब्रिटेन में रहने वाले इंडोनेशियाई नागरिक को अदालत ने 136 बलात्कार, 8 बलात्कार की कोशिश और 14 अन्य यौन अपराधों का दोषी पाया है।

साल 2017 में किया गया था गिरफ्तार
रेनहार्ड को साल 2017 में गिरफ्तार किया गया था, जब बलात्कार की कोशिश के दौरान एक शख्स को होश आ गया और उसने पुलिस में सिनागा के खिलाफ शिकायत कर दी। सिनागा बलात्कार के दौरान वीडियो भी बनाता था, जो जांच के दौरान पुलिस को उसके मोबाइल में मिले थे। पुलिस का कहना है कि ब्रिटेन के पूरे न्यायिक इतिहास में रेनहार्ड सिनागा 'खतरनाक बलात्कारी' है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications