शादी के बाद पति ने बीवी का दो बार कराया वर्जिनिटी टेस्ट, कर ली खुदकुशी
शर्मिंदा कर देने वाले वर्जिनिटी टेस्ट ने ली 18 साल की दुल्हन की जान
नई दिल्ली। 18 साल की लड़की से शादी के बाद लगातार वर्जिनिटी टेस्ट से गुजरने को कहा गया और इतना शर्मिंदा किया गया कि उसने जान दे दी। उसके पति ने बार-बार वर्जिनिटी टेस्ट के बाद भी तरह-तरह के इल्जाम लगाए तो लड़की ने खुदकुशी कर ली।


पति पर दर्ज हुआ केस
तजाकिस्तान के 24 साल के शख्स जफर पीरो को अपनी बीवी को खुदकुशी के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज हुआ है। उसने 18 साल की बीवी का दो बार वर्जिनिटी टेस्ट कराया और इसे ना मानते हुए दूसरी शादी करने की बात कही। जिसके बाद उसकी बीवी ने खुदकुशी कर ली।

40 दिन में दो वर्जिनिटी टेस्ट
18 साल की रजाबी खुर्शीद की शादी जफर से हुई थी, ये एक अरेंज शादी थी और दोनों इससे पहले कभी नहीं मिले थे। जफर ने शादी के बाद रजाबी से उसके शादी के वक्त वर्जिन ना होने की बात होने की बात कहते हुए वर्जिनिटी टेस्ट कराने की बात रही।
रजाबी ने शौहर की बात मानते हुए दो बार ये बार ये टेस्ट दिया और डॉक्टर ने उसे वर्जिन होने का सर्टिफिकेट दिया लेकिन दोनों बार जफर ने इसे मानने से इंकार कर दिया, जो रजाबी के लिए बेहद शर्मिंदा करने वाला रहा। जफर ने रजाबी से कहा कि वो शादी के वक्त वर्जिन नहीं थी, इसलिए वो दूसरी शादी करेगा। इस बात से आहत रजाबी ने खुदकुशी कर ली।

कजाकिस्तान में आम है वर्जिनिटी टेस्ट
कोर्ट में जफर ने कहा है कि उसकी पत्नी ने उसे लिखित में दूसरी शादी की परमिशन दी थी इसलिए दूसरी शादी की वजह से उसने खुदकुशी नहीं की है। वहीं रजाबी की मां ने कहा कि उसकी बेटी हिंसा का शिकार हुई है, शादी से पहले उसका कोई ब्वॉयफ्रेंड नहीं था लेकिन उस पर गलत आरोप लगाए गए। आपको बता दें कि कजाकिस्तान में शादी से पहले सेक्स को मान्यता नहीं है और वर्जिनिटी टेस्ट भी आम हैं।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications