42 हजार का मेकअप करवा कर ब्यूटी पार्लर में 'दुल्हन' ने किया ऐसा काम, पीछे लग गई पुलिस
एक ब्यूटी पार्लर में कर्मचारी रोजाना की तरह काम कर रहे थे, तभी उनके पास एक मैसेज आया। दूसरी तरफ एक महिला थी, उसने तुरंत अप्वाइंटमेंट मांगा और इसकी पीछे की वजह अपनी शादी बताई। शैलून वालों ने भी लड़की को परेशान मानकर उसके लिए तुरंत स्लाट खाली करवा दिया। इसके बाद जो हुआ वो हैरान कर देने वाला था।

40 हजार का लगा चूना
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक मामला ब्रिटेन के यॉर्क शहर का है। वहां पर शार्लोट ब्रिजेस नाम की लड़की अपना निजी ब्यूटी पार्लर चलाती है। हाल ही में उनके साथ एक दुल्हन ने कांड कर दिया, जिस वजह से उनको 40 हजार से ज्यादा का चूना लगा। ब्रिजेस के मुताबिक उनकी गलती बस इतनी थी, उन्होंने उस लड़की पर कुछ देर के लिए विश्वास कर लिया था।

दो घंटे तक चला ट्रीटमेंट
शार्लोट ब्रिजेस ने बताया कि 28 सितंबर को उनके पास एक लड़की का मैसेज आया। वो उनके ब्यूटी पार्लर में अपना मेकअप करवाना चाहती थी। उन्होंने उसे स्लॉट देकर पार्लर बुला लिया। लड़की ने वहां आकर बोटॉक्स और लिप फिलर करवाने की बात कही। इसका खर्च ज्यादा आता है और करीब दो घंटे तक उसका ट्रीटमेंट चला।

नीचे जाकर हुई फरार
लड़की पहले से प्लान बनाकर आई थी। ऐसे में ट्रीटमेंट के बाद उसने पेमेंट नहीं किया और वहां खड़ी होकर सेल्फी लेने लगी। कुछ देर बाद उसने पार्लर के कर्मचारियों को बताया कि उसकी मां और बहन कार में नीचे हैं, वो उनसे पैसे लेकर आ रही। पार्लर वालों ने उस पर भरोसा करके उसे जाने दिया, लेकिन वो नीचे जाकर फरार हो गई।

पुलिस ने पकड़ निकाला
शार्लोट के मुताबिक लड़की ने अपना और अपनी बहन का पेमेंट करने की बात कही थी, लेकिन वो कार से फरार हो गई। उनका बिल 42,570 रुपये का बना। उन्होंने तुरंत पुलिस को बुलाया और घटना की शिकायत दर्ज करवाई। बाद में पुलिस की टीम उसके पीछे लगी और उसे खोज निकाला। अब उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications