BRICS Summit में पीएम नरेंद्र मोदी की दो टूक- ग्लोबल साउथ के बिना ये संस्थाएं बिना नेटवर्क वाले SIM जैसी

BRICS Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा के चौथे चरण में कल रात ब्राजील पहुंचे। रविवार को 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "विकास, संसाधनों के वितरण या सुरक्षा संबंधी मुद्दों के मामले में ग्लोबल साउथ दोहरे मानकों का शिकार रहा है। ग्लोबल साउथ को जलवायु वित्त, सतत विकास और प्रौद्योगिकी पहुंच पर नाममात्र के अलावा कुछ नहीं मिला है।

पीएम मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन में इंटरनेशनल गवर्नेंस स्ट्रक्चर में सुधार की ज़रूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी के निर्णयों में ग्लोबल साउथ की भागीदारी बढ़ाना अब जरूरी हो गया है। उन्‍होंने कहा 20वीं सदी में बनी वैश्विक संस्थाओं में दुनिया की दो-तिहाई आबादी को आज तक उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया है। जो देश आज की वैश्विक अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, उन्हें निर्णय लेने वाली टेबल पर जगह नहीं दी गई है।

BRICS Summit

पीएम मोदी ने अपनी बात को सरल उदाहरण से समझाते हुए कहा,"ग्लोबल साउथ के बिना ये संस्थाएं ऐसे हैं जैसे मोबाइल फोन में सिम कार्ड तो है, लेकिन नेटवर्क नहीं है।पीएम मोदी ने कहा कि जब दुनिया में हर हफ्ते AI और तकनीक अपडेट हो रहे हैं, तब यह अस्वीकार्य है कि ग्लोबल इंस्टीट्यूशंस 80 वर्षों से बिना अपडेट के चल रही हैं। 20वीं सदी के टाइपराइटर से 21वीं सदी का सॉफ्टवेयर को नहीं चलाया जा सकता।

पीएम बोले- भारत ने मानवता के हित में कार्य करने को अपनी जिम्‍मेदारी समझा है

वैश्विक नेताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ब्रिक्स देशों के साथ मिलकर सभी मुद्दों पर रचनात्मक योगदान देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा "भारत ने हमेशा अपने हितों से ऊपर उठकर मानवता के हित में काम करने को अपनी जिम्मेदारी माना है। PM मोदी ने BRICS के विस्तार को सकारात्मक बदलाव की मिसाल बताते हुए कहा कि यह संगठन समय के अनुसार खुद को बदलने की क्षमता रखता है। नए दोस्तों का जुड़ना इस बात का प्रमाण है कि संगठन में समय के साथ बदलने की क्षमता है।"

ब्रिक्स सम्‍मेलन में नहीं शामिल हुए पुतिन और जिनपिंग

प्रधानमंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जब ब्रिक्स नेता ब्राजील के रियो डी जनेरियो में शिखर वार्ता के लिए एकत्र हुए। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ब्राजील में आयोजित शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं हुए।

ब्रिक्स में कौन-कौन से देश हैं सदस्‍य

ब्रिक्स, जिसमें मूल रूप से ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल थे, 2024 में मिस्र, इथियोपिया, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात को शामिल करने के लिए विस्तारित हुआ, जिसमें 2025 में इंडोनेशिया भी शामिल हो गया।

पीएम मोदी ने साथ में करवाई ब्रिक्स फैमिली फोटो

पीएम मोदी ब्रिक्स नेताओं के साथ फैमिली फोटो में शामिल हुए। फोटो ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में सदस्य देशों के बीच एकता और सहयोग का एक महत्वपूर्ण क्षण था। फैमिली फोटो में ब्राजील के राष्ट्रपति लुला दा सिल्वा और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के साथ पीएम मोदी और सात अन्य सदस्य देशों के नेता और प्रतिनिधि दिखाई दिए। प्रधानमंत्री कल रात अपनी पांच देशों की यात्रा के चौथे चरण में ब्राजील पहुंचे। वह पहले ही घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो और अर्जेंटीना का दौरा कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+