BRICS Summit 2024: पुतिन ने मिलाए पीएम मोदी के सुर में सुर, कहा- संगठन पश्चिम विरोधी नहीं, सिर्फ गैर पश्चिमी
BRICS Summit 2024: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ब्रिक्स पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के रुख को दोहराया। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स ग्रुप के सदस्य देश पश्चिमी देशों के विरोधी नहीं हैं, बल्कि गैर-पश्चिमी हैं। बता दें कि हाल ही में ब्रिक्स देशों के वरिष्ठ पत्रकारों के साथ बातचीत में, उन्होंने पीएम मोदी के शब्दों को उद्धृत करते हुए ब्रिक्स के अद्वितीय दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला, "ब्रिक्स एक पश्चिम-विरोधी समूह नहीं है, यह सिर्फ एक गैर-पश्चिमी समूह है।"
इस वर्ष ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) की अध्यक्षता रूस के पास है। कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए 22-24 अक्टूबर तक कज़ान में आगामी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहे हैं। पुतिन के निमंत्रण पर ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए पीएम मोदी 22-23 अक्टूबर तक रूस का दौरा करेंगे।

बता दें कि वर्ष 2006 में जी8 आउटरीच शिखर सम्मेलन के दौरान सेंट पीटर्सबर्ग में रूस, भारत और चीन के नेताओं की बैठक के बाद शुरू हुआ। वर्ष 2006 में न्यूयॉर्क में यूएनजीए से इतर ब्रिक विदेश मंत्रियों की पहली बैठक के दौरान इस समूह को औपचारिक रूप दिया गया था। सबसे पहला BRIC शिखर सम्मेलन 2009 में येकातेरिनबर्ग, रूस में आयोजित किया गया था।
वहीं 2010 में न्यूयॉर्क में BRICS विदेश मंत्रियों की बैठक में दक्षिण अफ्रीका को शामिल किया गया था। इससे पहले पिछले साल यानी 2024 में ब्रिक्स का विस्तार मिस्र, इथियोपिया, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात को शामिल करने के लिए आयोजित किया गया था।
बता दें कि रूस के कजान शहर में 22-23 अक्तूबर ब्रिक्स समिट होने वाली है। समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे। ऐसे में शुक्रवार को ब्रिक्स और मिडिल ईस्ट में जंग को लेकर भी पुतिन ने बात की। उन्होंने कहा कि रूस दुनिया को फिर से आकार देने की कोशिश नहीं कर रहा है।
राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि ब्रिक्स जैसे-जैसे विकसित होगा, सभी देशों को भी आर्थिक लाभ होगा। उन्होंने अमेरिका पर चीन के विकास में बाधा बने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, यह सूरज को उगने से रोकने जैसा है। यूक्रेन युद्ध को लेकर जब उनसे पूछा गया कि इस संघर्ष के खत्म होने की कोई समयसीमा है, पुतिन ने कहा कि यह तय कर पाना काफी मुश्किल है।












Click it and Unblock the Notifications