ब्राजील में BRICS ऊर्जा मंत्रियों की बैठक, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल रखेंगे भारत का पक्ष, इन मुद्दों पर चर्चा
BRICS Energy Ministers Meet in Brazil: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल(Manohar Lal) ब्राज़ील (Brazil) के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने BRICS ऊर्जा मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे। 19 मई से शुरू हो रहे इस बैठक में ऊर्जा सुरक्षा, सुलभता, वहनीयता और सततता (सस्टेनेबिलिटी) जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे। ऊर्जा मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि बैठक के दौरान भारत पिछले दशक में हासिल की गई उपलब्धियों को प्रस्तुत करेगा।

इन उपलब्धियों को प्रस्तुत किया जाएगा
ऊर्जा मंत्रालय के अनुसार, BRICS ऊर्जा मंत्रियों की बैठक में भारत जिन प्रमुख उपलब्धियों को प्रस्तुत करेगा, उनमें शामिल हैं:
बिजली उत्पादन क्षमता में 90 प्रतिशत की वृद्धि- पिछले एक दशक में भारत ने अपनी कुल विद्युत क्षमता में उल्लेखनीय विस्तार किया है।
नवीकरणीय ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन और बायोफ्यूल के क्षेत्रों में वैश्विक नेतृत्व - भारत अब रिन्युएबल एनर्जी के क्षेत्र में अग्रणी देशों में गिना जाता है, जिसमें सोलर, विंड, ग्रीन हाइड्रोजन और जैव ईंधन (बायोफ्यूल) की पहले प्रमुख हैं।
ऊर्जा क्षेत्र में नवाचार और सतत विकास को बढ़ावा- भारत ने तकनीकी नवाचारों, स्मार्ट ग्रिड, ऊर्जा दक्षता और स्वच्छ ऊर्जा समाधानों के माध्यम से स्थायी ऊर्जा भविष्य की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं।
बयान में यह भी कहा गया है कि भारत इस अवसर पर सभी के लिए ऊर्जा की समान पहुंच सुनिश्चित करने और ऊर्जा संक्रमण (एनर्जी ट्रांजिशन) को तेज़ी से आगे बढ़ाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराएगा।
BRICS ऊर्जा मंत्रियों की बैठक की क्या है थीम
इस वर्ष BRICS ऊर्जा मंत्रियों की बैठक की थीम 'समावेशी और सतत वैश्विक शासन के लिए ग्लोबल साउथ सहयोग को सशक्त बनाना है (Empowering Global South Cooperation for Inclusive and Sustainable Global Governance)।
ये भी पढ़ें Trump Threatens BRICS: 'डॉलर छोड़ो तो 100% टैरिफ झेलो’, भारत समेत BRICS देशों को ट्रंप ने क्यों दी धमकी?
प्रवासी भारतीयों से मिले ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल
बता दें कि, ब्राजील दौरे पर पहुंचे ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल का ब्रासीलिया स्थित भारतीय दूतावास में प्रवासी भारतीयों ने जोरदार स्वागत किया। इस कार्यक्रम की तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि,आज जहाँ कहीं भी भारतीय हैं, वहाँ भारत की आत्मा रचती बसती है। आप सभी ने अपने देश से हजारों मील दूर रहकर भी 'वसुधैव कुटुंबकम' के भाव को आत्मसात कर भारतीय मूल्यों, संस्कृति और संस्कारों को जीवंत रखा है। आपके परिश्रम, प्रतिभा और पुरुषार्थ ने न केवल भारत को गौरवान्वित किया है, बल्कि ब्राजील की प्रगति में भी उल्लेखनीय योगदान दिया है। निरंतर आगे बढ़ते रहिए, भारतीयता के विचारों को बढ़ाते रहिए और वैश्विक पटल पर माँ भारती का मानवर्धन करते रहिए। ब्रासीलिया स्थित जेके मेमोरियल, ब्राज़ील के पूर्व राष्ट्रपति तथा ब्रासीलिया के संस्थापक जुसेलिनो कुबित्सचेक को समर्पित है। यह विश्व विख्यात स्मारक और संग्रहालय यूनेस्को के विश्व सांस्कृतिक धरोहरों में भी शुमार है।
ये भी पढ़ें BRICS: भारत, चीन और रूस के ग्रुप में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाले देश की एंट्री, ब्रिक्स कितना मजबूत होगा?












Click it and Unblock the Notifications