BRICS: भारत, चीन और रूस के ग्रुप में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाले देश की एंट्री, ब्रिक्स कितना मजबूत होगा?
Indonesia joins BRICS group: भारत, रूस, चीन, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के ग्रुप ब्रिक्स में एक नये सदस्य देश इंडोनेशिया की एंट्री हो गई है, जो दुनिया की सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश है। ब्राजील के राष्ट्रपति ने औपचारिक तौर पर इंडोनेशिया के ब्रिक्स संगठन में स्थायी सदस्य के तौर पर शामिल होने की घोषणा कर दी है।
ब्राजील, जो इस साल ब्रिक्स देशों के समूह की अध्यक्षता कर रहा है, उसने इंडोनेशिया के संगठन में शामिल होने की घोषणा की है। ब्राजीलियन राष्ट्रपति लूला की घोषणा के बाद इंडोनेशिया ने मंगलवार को कहा, कि वह घोषणा का "स्वागत" करता है।

इंडोनेशिया के शामिल होने से कितना मजबूत होगा ब्रिक्स?
जकार्ता में इंडोनेशिया के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, कि ब्रिक्स की सदस्यता "समानता, आपसी सम्मान और लगातार विकास के सिद्धांत के आधार पर अन्य विकासशील देशों के साथ सहयोग और सहकारिता को बेहतर बनाने के लिए एक रणनीतिक कदम है"।
इंडोनेशिया ने साल 2024 के ब्रिक्स की अध्यक्षता करने वाले रूस के प्रति "इंडोनेशिया के शामिल होने में सहायता और नेतृत्व के लिए आभार" भी जताया है। ब्राजील में विदेश मंत्रालय ने पहले कहा था, कि दक्षिण पूर्व एशिया का सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश "वैश्विक शासन के संस्थानों में सुधार करने और वैश्विक दक्षिण के भीतर सहयोग में सकारात्मक योगदान देने की इच्छा अन्य सदस्यों के साथ साझा करता है"।
आपको बता दें, कि इंडोनेशिया को ब्रिक्स ब्लॉक में शामिल करने के लिए 2023 में जोहान्सबर्ग में हुए शिखर सम्मेलन के दौरान हरी झंडी दी गई थी।
ब्रिक्स समूह का गठन साल 2009 में ब्राजील, रूस, भारत और चीन ने मिलकर किया था और बाद में दक्षिण अफ्रीका को इसमें शामिल कर लिया गया था। वहीं, पिछले वर्ष ईरान, मिस्र, इथियोपिया और संयुक्त अरब अमीरात के पूर्ण सदस्य बनने के साथ ही इस समूह का बड़ा विस्तार किया गया था।
ब्रिक्स को पश्चिमी देशों को चुनौती देने वाले एक संगठन के तौर पर देखा जाता है, हालांकि भारत लगातार इसका खंडन करता रहता है। इसका एक प्रमुख लक्ष्य अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का "डी-डॉलरीकरण" है। कई सदस्य वाशिंगटन पर ग्रीनबैक को एक राजनीतिक उपकरण के रूप में उपयोग करने का आरोप लगाते हैं, और समूह ने एक आम मुद्रा का प्रस्ताव दिया है। जिसके खिलाफ अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तीखा बयान दिया है और उन्होंने ब्रिक्स देशों को डी-डॉलरीकरण करने पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी दी है।
हालांकि, ब्राजील ने संकेत दिया है कि वह ब्रिक्स की अपनी अध्यक्षता के दौरान इस प्रयास को बढ़ावा देना चाहता है। राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा की सरकार ने कहा है, कि इसका उद्देश्य सदस्य देशों के बीच व्यापार को सुविधाजनक बनाने के लिए "भुगतान के साधनों का विकास" करना है।
वहीं, इंडोनेशिया ने अपने बयान में कहा है, कि "यह उपलब्धि वैश्विक मुद्दों में इंडोनेशिया की बढ़ती सक्रिय भूमिका और अधिक समावेशी और निष्पक्ष वैश्विक संरचना बनाने के लिए बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।"
ब्रिक्स में इंडोनेशिया का शामिल होना इसकी मजबूती की तरफ बढ़ाया गया एक और महत्वपूर्ण कदम है और अब यह G-20 के बाद दुनिया का सबसे शक्तिशाली समूह बन चुका है।
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications