यूरोपीय संघ से बाहर निकला ब्रिटेन, प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने की पुष्टि
लंदन। यूरोपीय यूनियन से आखिरकार ब्रिटेन शुक्रवार को अलग हो गया है। यूरोपीय यूनियन से अलग होने वाला ब्रिटेन पहला देश बन गया है ब्रिटेन और ईयू के बीच 47 वर्ष क का लंबा संबंध रहा जोकि शुक्रवार को खत्म हो गया। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि यह एक नए युग की शुरुआत है। गौरतलब है कि ब्रेक्जिट लेकर तकरीबन साढ़े तीन वर्ष पूर्व जनमत संग्रह कराया गया था, जिसके बाद शुक्रवार को आखिरकार ब्रिटेन ईयू से अलग हो गया।

कंजरवेटिव पार्टी के नेता बोरिस जॉनसन ने पिछले वर्ष ब्रिटेन को ईयू से अलग कराने की मुहिम की शुरुआत की थी, उन्होंने लोगों से वादा किया था कि अगर वह देश के प्रधानमंत्री बनते हैं तो ब्रेग्जिट को आखिरी मुकाम तक पहुंचाएंगे। ईयू से अलग होने के बाद जॉनसन ने कहा कि यह एक नई ऐतिहासिक पल की शुरुआत है। यह बदलाव का समय है, सरकार और हम सबका काम है कि देश को एकजुट रखा जाए और इसे आगे ले जाया जाए। अहम बात यह है कि यह कोई रात का अंत नहीं बल्कि एक नई समय की शुरुआत है।
बता दें कि यूरोपियन यूनियन में कुल 28 देश थे। ईयू के तमाम सदस्य देश के लोग आपस में किसी भी देश में आ-जा सकते थे और काम कर सकते थे। यही नहीं ईयू के सदस्य देश आपस में मुक्त व्यापार भी कर सकते हैं। 1973 में ब्रिटेन ईयू में शामिल हुआ था। लेकिन 23 जून 2016 को ब्रिटेन में ईयू से अलग होने के लिए वोटिंग हुई, जिसमे 48 फीसदी लोगों ने ईयू में रहने के पक्ष में वोट किया जबकि 52 फीसदी लोगों ने ईयू से अलग होने के पक्ष में वोट किया।












Click it and Unblock the Notifications