ब्यूटी क्वीन को पति ने पीट-पीटकर किया लहूलुहान, शेयर की दर्दनाक वीडियो

ब्यूटी क्वीन ने वीडियो शेयर कर बताया कि पति ने उनके साथ मारपीट की और उनके दो साल के बेटे के सामने भी गलत हरकत की।

ब्राजील। 2007 और 2011 में दो बार ब्यूटी क्वीन का खिताब पाने वाली ब्राजीलियन ब्यूटी रेनाटा लुस्टोसा ने सोशल मीडिया पर अपनी एक वीडियो पोस्ट की है। इस वीडियों में वो बुरी तरह से रो रही हैं और उनके नाक-मुंह से खून बह रहा है।

girl

27 साल की रेनाटा लुस्टोसा की ये वीडियो काफी परेशान करने वाली है। इसमें रेनेटी की आंखों से लगातार आंसू निकल रहे हैं और वो ठीक से बोल भी नहीं पा रही हैं।

2011 मे मिस पिआवी और साल 2007 में मिस बाहिया में रहीं रेनेटा ने 24 नवंबर इंस्टाग्राम पर ये वीडियो पोस्ट की है। वीडियो में रेनाटा ने अपने पूर्व पति लियोनार्डो हेनरीक्यूज पर मारपीट और ज्यादती करने का आरोप लगाया है।

girl

रेनेटा बोली, मैं पुलिस मे शिकायत भी करूंगी तो क्या होगा

वीडियो में दर्द से कराहते और रोते हुए इस वीडियो में रेनेटा कह रही हैं कि उनके पति ने उन पर जुल्मों की इंतिहा की है। यहां तक कि उनके दो साल के बेटे को सामने भी लागातर उनको पीटा है।

अपनी हालत की ओर इशारा करते हुए वो कह रही हैं कि उनके साथ एक बार फिर मारपीट की गई है। यह मारपीट छोटी सी बात, बहस और झूठ को लेकर हुई है।

उन्होंने कहा कि बात ये नहीं है कि मैं गलत हूं या फिर वे गलत हैं। लेकिन एक पुरुष द्वारा एक महिला के साथ मारपीट करने को सही नहीं ठहराया जा सकता। हमारा बेटा सब कुछ देख रहा लेकिन वो मेरे साथ ज्यादती करते रहे।

रेनाटा कहती हैं कि अगर मैं पुलिस स्टेशन में जाकर उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाती हूं तो पुलिस उन्हें एक दिन गिरफ्तार करेगी लेकिन वो छूट जाएगा। वो कई बार मुझे मारने की धमकी दे चुका है, एक बार फिर उसने मुझे धमकी दी। देखिए पूरी वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+