नहीं ली थी कोरोना वैक्सीन, ब्राजील के राष्ट्रपति को फुटबॉल मैच देखने के लिए स्टेडियम में नहीं मिली एंट्री

कोरोना वारयस टीका नहीं लेने की वजह से ब्राजील के राष्ट्रपति को फुटबॉल मैच देखने के लिए स्टेडियम के अंदर जाने की इजाजत नहीं मिली।

साओ पाउलो, अक्टूबर 11: कोरोना वायरस ने ब्राजील में भीषण हाहाकार मचाया हुआ है और कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने में नाकामयाब रहने की वजह से ब्राजील के राष्ट्रपति पर मुकदमा भी चल रहा है और इस वक्त जब दुनिया के तमाम राष्ट्राध्यक्ष कोरोना वायरस वैक्सीन ले चुके हैं, उस वक्त भी ब्राजील के राष्ट्रपति ने वैक्सीन नहीं लिया है, जिसकी वजह से उन्हें फुटबॉल मैच देखने के लिए स्टेडियम के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई।

स्टेडियम में एंट्री नहीं

स्टेडियम में एंट्री नहीं

एसोसिएट प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्राजील के राष्ट्रपति ने रविवार को दावा किया है कि फुटबॉल मैचों में कोविड-19 प्रोटोकॉल ने उन्हें एक खेल में भाग लेने से रोक दिया। ब्राजील के राष्ट्रपति जैर बोल्सोनारो ने कहा कि, वह सैंटोस शहर में ब्राजीलियाई चैंपियनशिप मैच में जाना चाहते थे, लेकिन उन्हें स्टेडियम में जाने नहीं दिया गया, क्योंकि उन्होंने कोरोना वायरस वैक्सीन का टीका नहीं लगवाया है। ब्राजील के राष्ट्रपति ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, ''वैक्सीन पासपोर्ट क्यों? मैं अब सैंटोस (फुटबॉल क्लब) को देखना चाहता था और उन्होंने कहा कि मुझे टीका लगवाने की जरूरत है। ऐसा क्यों होना चाहिए?" बोल्सोनारो ने सैंटोस के पास पत्रकारों को बताया। आपको बता दें कि, ब्राजील के राष्ट्रपति पर भारी लापरवाही के आरोप लगे हैं।

ब्राजील में कोरोना का कोहराम

ब्राजील में कोरोना का कोहराम

कोरोना महामारी से निपटने के लिए बोल्सोनारो के खिलाफ सीनेट में जांच चल रही है। वहीं, ब्राजील स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, ब्राजील में अभी तक कोरोना वायरस की वजह से 6 लाख लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि ब्राजील शहर की जनसंख्या देखें, तो भारत के उत्तर प्रदेश राज्य से भी कम है। ऐसे में आप ब्राजील में भयावह स्थिति का अंदाजा लगा सकते हैं। बवजूद इसके ब्राजील में सरकार की तरफ से भारी लापरवाही बरती गई है। वहीं, सैंटोस ने कहा कि, राष्ट्रपति बोल्सोनारो को मैच में भाग लेने के लिए नहीं कहा था।
बनाया गया है सख्त प्रोटोकॉल

ब्राजील के लापरवाह राष्ट्रपति

ब्राजील के लापरवाह राष्ट्रपति

आपको बता दें कि, अब ब्राजील के अधिकारियों ने इस हफ्ते से 30 प्रतिशत लोगों की स्टेडियम में मौजूदगी के साथ ब्राजीलियाई चैंपियनशिप खेलों कराने की इजाजत दे दी है। ब्राजीलियाई फ़ुटबॉल परिसंघ द्वारा बनाया गया प्रोटोकॉल कहता है कि, स्टेडियम के अंदर जाने वाले सभी लोगों का टीका लगाना अनिवार्य है और बिना टिका लगाए किसी को स्टेडियम में आने की इजाजत नहीं दी जाएगी। आपको बता दें कि, ब्राजील के राष्ट्रपति देश में लॉकडाउन लगाए जाने के खिलाफ थे और उन्होंने कोरोना वैक्सीन को लेकर कई नकारात्मक बातें कहीं और जब हर देश में टीकाकरण शुरू हो गया था, उस वक्त कर ब्राजील की सरकार ने तय नहीं किया था, कि देश में किस वैक्सीन से टीकाकरण किया जाए। राष्ट्रपति ने खुद अभी तक वैक्सीन नहीं लिया है। इसके साथ ही ब्राजील के राष्ट्रपति मास्क भी नहीं लगाते हैं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+