Telegram: ब्राजील कोर्ट ने टेलीग्राम पर लगाया प्रतिबंध
ब्राजील कोर्ट ने मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम को देशभर में सस्पेंड कर दिया है। दरअसल कंपनी द्वारा नियो-नाजी के नेटवर्क की जानकारी मांगी गई थी, जिसे देने में वह विफल रहा।

Telegram: मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम को ब्राजील में सस्पेंड कर दिया गया है। ब्राजील की कोर्ट ने बुधवार को देशभर में टेलीग्राम ऐप को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल टेलीग्राम की पैरेंट कंपनी से नियो-नाजीस के नेटवर्क की जानकारी मांगी गई थी, जिसे कंपनी देने में विफल रही जिसके बाद यह फैसला लिया गया है।
गौर करने वाली बात है कि सोशल मीडिया पर ब्राजील में नियो-नाजी की गतिविधियों की जांच चल रही है। कोर्ट ने टेलीग्राम पर तकरीबन 1.98 लाख डॉलर प्रतिदिन का जुर्माना भी लगाया है। न्याय मंत्री फ्लेवियो डिनो ने कहा कि कंपनी पर अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया गया है।
न्याय मंत्री ने कहा कि कुछ इस तरह के ग्रुप हैं जोकि यहूदी फ्रंट के खिलाफ हैं, यहूदियों के खिलाफ आंदोलन चला रहे हैं और यह इन नेटवर्क में काम कर रहे हैं। हम जानते हैं कि ये हमारे बच्चों के खिलाफ हिंसा की एक बड़ी वजह है।
इस महीने की शुरुआत में एक आदमी ने चार बच्चों को मार दिया था। जब यह बच्चे स्कूल से आ रहे थे तो इनपर हमला किया गया था। पिछले महीने 13 साल के एख लड़के ने एक टीचर को चाकू से मार दिया था।
पिछले साल नवंबर माह में 16 साल के स्कूली बच्चे ने चार लोगों को गोली मार दी थी, जबकि 10 से अधिक लोगों को घायल कर दिया था। रिपोर्ट के अनुसार बच्चे ने टेलीग्राम एप पर यहूदियों के खिलाफ गतिविधियां चला रहे ग्रुप से बात की थी।












Click it and Unblock the Notifications