मैच खेलने के बाद नदी में ठंडा हो रहा था ब्राजील का फुटबॉलर, जिंदा निगल गया मगरमच्छ
Crocodile Killed Footballer: फुटबॉल खेलने के बाद ठंडक पाने के लिए नदी में तैर रहे एक फुटबॉलर को मगरमच्छ ने मार डाला। इस घटना की कुछ दिल दहला देने वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें मगरमच्छ के मुंह में फुटबॉलर को जकड़ा हुआ देखा जा सकता है। भयावह तस्वीरें दिखाती हैं, कि एक विशाल सरीसृप पीड़ित के शरीर को अपने मुंह में लेकर पानी में तैर रहा है।
वहीं, एक अन्य वीडियो में दिखाया गया है, कि स्थानीय लोग शव को किनारे पर लाने से पहले मगरमच्छ को पानी में गोली मार देते हैं। फुटबॉलर का नाम जीसस अल्बर्टो लोपेज़ ऑर्टिज़ था, जिन्हें 'चुचो' के नाम से जाना जाता था, और उन्हें 29 जुलाई को मगरमच्छ ने अपना शिकार बना लिया।

मगरमच्छ ने फुटबॉलर को मार डाला
29 साल के फुटबॉवर पर मगरमच्छ ने उस समय हमला किया, जब वह कोस्टा रिका के गुआनाकास्ट प्रांत के रियो कैनास में नदी में तैर रहे थे।
स्थानीय निवासियों ने डोंगी से मगरमच्छ का पीछा किया, ताकि वे उसे मार सकें और पीड़ित के शरीर को निकाल सकें, जैसा कि द सन ने खुलासा किया है।
लोपेज़ डेपोर्टिवो रियो कैनास टीम के फुटबॉलर थे। वह आठ और तीन साल की उम्र के दो बच्चों के पिता भी थे।
31 जुलाई को, लोपेज़ के परिवार के सदस्यों ने जनता से फुटबॉलर के अंतिम संस्कार के खर्च का भुगतान करने में मदद करने का आह्नान किया है। उनके टीम मैनेजर लुइस कार्लोस मोंटेस भी पीड़ित परिवार के लिए एक संग्रह का आयोजन कर रहे हैं।
आपको बता दें, कि पर्यावरण और ऊर्जा मंत्रालय मगरमच्छ जैसे संरक्षित जानवरों के शिकार या हत्या पर प्रतिबंध लगाता है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है, कि क्या वे मगरमच्छ को मारने के फैसले की जांच कर रहे हैं नहीं, ताकि स्थानीय लोग शव एकत्र कर सकें। लेकिन स्थानीय प्राधिकारी के एक बयान में कहा गया है, कि यह उनके पुलिसकर्मी थे, जिन्होंने सरीसृप को मार डाला।
टीम के फेसबुक पेज पर साझा किए गए एक बयान में कहा गया है, "रियो कैनास के लोगों, हम आपको सूचित करते हैं, कि जो दुर्भाग्यपूर्ण घटना हमारे साथ घटा है, उसके लिए जीसस लोपेज़ 'चुचो' के परिवार की मदद करने में सक्षम होने के लिए एक सिनपे नंबर एक्टिव किया गया है। जो भी सहयोग करना चाहता है, कृपया लुइस कार्लोस मोंटेस के नाम पर 71087722 पर अपनी सहायता करें, इसके अलावा यदि आपकी सहायता भौतिक है, चाहे वह किराने का सामान हो या किसी अन्य प्रकार की सहायता हो, तो आप इसे डॉन डैनियल सेरानो के घर पर छोड़ सकते हैं।"
फुटबॉलर के क्लब ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा, कि "गहरे दुख के साथ हम अपने खिलाड़ी जीसस लोपेज ऑर्टिज़ की मौत की खबर सार्वजनिक कर रहे हैं और भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।"












Click it and Unblock the Notifications