Brazil News: ब्राजील में बड़ा सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 38 की मौत, 13 घायल

Brazil News: ब्राजील में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। ब्राजील के मिनस गेरैस राज्य में शनिवार को एक बस और ट्रक के बीच हुई, जिसमें अब तक 38 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 13 लोग घायल हैं।

यह घटना मिनस गेरैस में बीआर-116 राजमार्ग पर तेओफिलो ओटोनी शहर के पास हुई। सभी पीड़ितों को निकालने के बाद, अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों की संख्या 38 है, जिसमें बस चालक भी शामिल है।

Brazil News

हादसे में घायल 13 लोगों कोस्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बस साओ पाउलो से रवाना हुई थी और इसमें 45 यात्री सवार थे। ट्रक से टक्कर के बाद बस में आग लग गई थी। एक कार भी इस हादसे में बस से टकराई, लेकिन उसमें सवार तीन लोग सुरक्षित बच गए।

ब्राजील क्यों हुआ सड़क हादसा?

संघीय राजमार्ग पुलिस (पीआरएफ) ने एएफपी को बताया कि मिनस गेरैस राज्य में हुई दुर्घटना 2007 के बाद से ब्राजील के संघीय राजमार्गों पर सबसे खराब दुर्घटना थी। ये हादसा क्रिसमस से ठीक पहले हुआ है...इसलिए बहुत दुखद है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि ये हादसा बस का टायर फटने से हुई है। बस का टायर फटने से ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया था, जिसके बाद बस ट्रक से जाकर टकरा गई थी। कुछ लोगों का कहना है कि एक बड़ा पत्थर बस से टकराया था। हालांकि पुलिस ने कहा है कि हादसे के सही कारणों की जांच की जा रही है।

दुर्घटना के बाद बस में आग लग गई। फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने कहा कि ट्रक चालक घटनास्थल से भाग गया। मृतकों की संख्या बढ़ने का अनुमान जताया जा रहा है।

मिनस गेरैस अग्निशमन विभाग के लेफ्टिनेंट अलोंसो विएरा जूनियर ने कहा कि मलबे को हटाने के लिए एक क्रेन की आवश्यकता होगी और अभी भी और पीड़ितों को निकाला जाना बाकी है।" मृतकों में बस चालक और कम से कम एक बच्चा शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+